|
पंजाब में आरएसएस के पदाधिकारी के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाला जावेद हापुड़ से गिरफ्तार, कई मामलों में थां वांछित
लखनऊ
, 07 जून 2020
( U.P.Samachar Sewa) > पंजाब में वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या के अभियुक्तों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाला जावेद हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। ब्रिगेडियर गगनेजा की हत्या खालिस्तान लिवरेशन फोर्स के आतंकवादियों
ने की थी। इसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश एटीएस ने की है।
एटीएस ने जावेद को हापुड़ से गिरफ्तार किया। वह मेरठ के मवाना तहसील अन्तर्गत ग्राम राधना इनायतपुर का रहने वाला है। इस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के कई मुगदमे दर्ज हैं। यह अवैध हथियारों की तस्करी पंजाब के आतंकवादियों को करता था। इसके साथ
इसका मेरठ निवासी एक साथी भी इस काम में शामिल था। उसे पुलिस पहले ही गिरप्तार कर चुकी है। इसने पंजाब के लुधियाना निवासी धरमिन्दर सिह को प्वाइंट 32 बोर की पिस्टल बेची थी। जिससे संघ नेता की हत्या की गई थी। उक्त परमिन्दर सिंह की संबंध खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के साथ है। इस समय वह दिल्ली के
तिहाड़ जेल में बद है। इस मामले की जाच एनआईए द्वारा की जा रही है।
|