|
लखनऊ , 25 जुलाई, 2020 (उप्रससे)।
प्रदेश के पुलिस प्रशासन में शनिवार को भारी फेरबदल किया गया है। इसमें कानपुर नगर के बिकरु कांड की गाज अब एसएसपी दिनेश कुमार पी पर भी गिरी है। उन्हें यहां से हटाकर झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि अयोध्या में प्रधानमंत्री के पांच अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम
से दस दिन पहले एसएसपी आशीष तिवारी को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के पद
पर स्थानान्तरित किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ड़ा प्रीतिन्दर सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगडञ को पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। चित्रकूट के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रदीप कुमार को अयोध्या का नया पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिषठ पुलिस अदीक्षक बनाया
गया है। प्रतिनियुक्ति से वापस आये के. सत्यनारायण को पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती आशुतोष कुमार को महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक यातायता लखनऊ दीपक रतन को पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अलीगढ के पद
पर भेजा गया है। ईओडब्लू लखनऊ सत्येन्द्र कुमार को पुलिस अधीक्षक खीरी बनाया गया है। एसआरडीएफ लखनऊ के सेनानायक यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त लखनऊ दिनेश सिंह को पुलिस अधीक्षक अमेठी के पद पर भेजा गया है।
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार द्वितीय को ईओडब्लू वाराणसी के पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जालौन डा सतीश कुमार को एसडीआरएफ लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। अमेठी की एसपी ख्याति गर्ग को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। एसपी खीरी सुश्री पूनम को सेनानायक 15 वीं वाहिनी
पीएसी आगरा के पद पर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय अनिल राय को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र भेजा गया है।
|