|
|
आगरा,
17 सितम्बर। (सुभाष जैन उप्रससे संवाददाता)।
महानगर के एक निजी अस्पताल में आज शाम
विस्फोट हो गया। विस्फोट में छह लोग घायल
हुए हैं। विस्फोट के बाद आगरा में सुरत्रा
व्यवस्था कड़ी कर दौ गई है। मौके पर आई.जी.,
डी.आई.जी.समेत विशेषज्ञों की टीम पहुंच गई
है। पुलिस ने एहतियातन अस्पताल को खाली करा
लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सायं करीब साढ़े पाच
बजे दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर
स्थित जय अस्पताल के रिसेप्शन काउण्टर पर
एक तेज धमाका हुआ। धमाके से आसपास बैठे छह
लोग घायल हो गए। धमाका एक कुर्सी के नीाचे
रखे विस्फोटक में हुआ। अनुमान लगाया जा रहा
है कि विस्फोटक किसी साजिश के तहत वहां रखा
गया था। विस्फोट होते ही अस्पताल में अफरा
तफरी मच गई। विस्फोट की सूचना मिलते ही
तत्काल नगर की पुलिस मौके पर पहुच गई।
पुलिस ने अस्पताल को खाली करा लिया तथा
घायलों को उसी अस्पताल में इलाज के लिए
भर्ती कराया। हालांकि सभी घायलों को खतरे
से बाहर बताया जा रहा है। किन्तु पुलिस की
घेराबंदी के चलते घायलों की सही सूचना नहीं
मिल पा रही है। पुलिस अस्पताल की नाकेबंदी
किये हुए है। पुलिस ने पूरे अस्पताल की
छानबीन की है।
घटना की सूचना पर आईजी, डीआईजी भारी पुलिस
बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उधर लखनऊ
से विशेषज्ञों को बुलाया गया है। महागनर
में सभी संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा कड़ी
कर दी गई है। ताजमहल पर विशेष रुप से
सुरक्षा को बढााया गया है। रेलवे स्टेशनों,
बस स्टैण्ड और अन्य प्रमुख स्थानों पर
तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। |