U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

आतंकी धमकी से वेस्ट यूपी में दशहत

Publised on : 2011:10:06       Time 15:50                                 Update on  : 2011:10:06       Time 15:50

सहारनपुर, 06 अक्टूबर। (उप्रससे)। वेस्ट यूपी में आतंकवादी धमकी से दहशत का माहौल है। आंतकवादियों ने स्टेशन मास्टर को धमकी भरा पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन और शाकुम्भरी देवी मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है।जानकारी के अनुसार यहां के स्टेशन मास्टर को लश्कर-ए-तैयबा के नाम से एक पत्र मिला है। इसमें धमकी दी गई है कि दीपावली के मौके पर वे सहारनपुर रेलवे स्टेशन, शाकुम्भरी देवी मन्दिर और अन्य स्थानों को बम से उड़ा देंगे। इस धमकी भरे पत्र में पंजाब के एक नेता को भी मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के तत्काल बाद स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मन्दिर, रेलवे स्टेशन समेत सभी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उनकी सघन तलाशी ली जा रही है।

            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्र मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि नगर मे सुरक्षा व्यवस्था बढाई गई है। सभी प्रमुख स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि होटलों, धर्मशालाओं की जांच करायी जा रही है। मन्दिर पर विशेष रूप से सुरक्षा को कड़ा किया गया है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET