|
|
बांदा,
07 अक्टूबर। (उप्रससे)।
Bnda, Oct 07, 2011. U.P.Web News
सिपाही पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक
महिला ने बीती रात अपने पांच बच्चों को
जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। सभी की
जहर से मौत हो गई। एक ही परिवार के छह
सदस्यों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल
गई है। मृतका ने सुसाइड नोट में पति पर
प्रताड़ना और आरोपित करने समेत कई आरोप
लगाये हैं। महिला शिक्षा मित्र के पद पर
तैनात थी। उसका पति ललितपुर में पुलिस में
सिपाही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना और कस्बा
अतर्रा में बीती रात सिपाही मनोज कुमार की
पत्नी विमला (38) ने अपने पांच बच्चों
मनीष (15), पूजा (13), आरती (11), रिंकी
(9) व रवि (7) जहर खिला दिया। इसके बाद
महिला ने स्वयं भी जहर खा लिया। जहर खाने
सभी की मौत हो गई। सुबह सभी की मृत्यु की
सूचना पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
तत्काल थाना अतर्रा पर सूचना दी गई। पुलिस
ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा। घर की तलाशी लेने पर पुलिस
को एक सुसाइड नोट मिला है। इस पर महिला ने
लिखा है कि उसका पति मनोज कुमार शराब पीकर
उसे मारता पीटता है। आये दिन उसे प्रताड़ित
करता है। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या
कर रही है। मृतका शिक्षा मित्र के पद पर
तैनात थी। जबकि उसका पति मनोज कुमार पुलिस
विभाग में ललितपुर में नियुक्त है।
|