U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

मध्य प्रदेशः भोपाल के पूर्व भाजपा सांसद की संदिग्ध मौत

Publised on : 2011:10:07       Time 10:51                                   Update on  : 2011:10:07       Time 10:51         

भोपाल, 07 अक्टूबर। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुशील चन्द्र वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती शाम मौत हो गई। श्री वर्मा चार बार भोपाल संस्दीय क्षेत्र से भाजपा के सासद रहे। प्रारम्भिक तौर पर पुलिस श्री वर्मा की मौत को आत्महत्या मान कर चल रही है। क्योंकि वे लम्बे समय से बीमार थे। जानकारी के अनुसार अरेरा कालोनी निवासी सुशील चन्द्र वर्मा कल शाम को अपने घर की छत पर गए थे। छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने श्री वर्मा के आवास पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूर्व सांसद ने आत्महत्या की है क्योंकि वे काफी समय से बीमार थे। इस कारण अवसाद में थे। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि वर्मा आत्महत्या करने वाले नहीं थे। वे छत से कैसे गिरे इसकी जांच होनी चाहिए। उनकी मौत को सदिग्ध परिस्थितियों मे हुआ माना जा रहा है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  Ex  B.J.P M.P. Sushil Chandra Verma expired.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET