U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

यूपी में भीषण दुर्घटनाओं में दो परिवारों के 9 लोगों की मौत

 

Tags:  Staff Reporter, U.P.Web News, Ekona, Shravasti, Raibareli,  स्टाफ रिपोर्टर यू.पी.वेब न्यूज, यूपी समाचार सेवा, इकोलना,श्रावस्ती, रायबरेली

First Publised on : 2011:10:13       Time 22:50        Last  Update on  : 2011:10:13       Time 22:50

श्रावस्ती और रायबरेली जिलों में हुईं दुर्घटनाएं, मृतकों में अफसर भी शामिल

लखनऊ, 13 अक्टूबर। (उप्रससे)। Lucknow, 12 oct 2011, UPSS.प्रदेश में आज दो भीषण दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतक दो परिवारों के सदस्य थे। मृतकों में एक अधिशासी अधिकारी भी शामिल हैं। दोनों दुर्घटनाओं से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक दुर्घटना श्रावस्ती जिले में तथा दूसरी रायबरेली जिले में हुई है। श्रावस्ती जिले में घटित दुर्घटना में इकौना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और उनका छह सदस्यीय पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। जबकि रायबरेली जिले में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
श्रावस्ती जिला अन्तर्गत कस्बा इकोना में आज सुबह नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज तिवारी (58) इंडिगो कार संख्या डीएल-4 सी-एएल-0234 से जा रहे थे। बाइपास के पास उनकी कार में डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज तिवारी, उनका पुत्र कपिल तिवारी (36), संतोष तिवारी (32), पुत्रवधु श्रीमती नीलम (30),वशिष्ठ तिवारी (32), कु.जान्हवी (3) की मौके पर ही मौत हो गई। अधिशासी अधिकारी और उनका परिवार जिला अम्बेडकरनगर के थाना भीटी अन्तर्गत ग्राम चन्दापुर का निवासी है। दुर्घटना के बाद डीसीएम का चालक फरार हो गया।
रायबरेली के थाना मिल एरिया क्षेत्र अन्तर्गत घसियारी मण्डी में थाना कोतवाली अन्तर्गत सरेनियानगर निवासी मोनू (32) पत्नी सुषमा (30) व पुत्र दिलीप (5) के साथ मोटर साइकिल से जा रहे थे। मार्ग में ट्रक नम्बर यूपी -55 टी- 0562 ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों प्रतापगढ के निवासी हैं।

News source:  Staff Reporter U.P.Samachar Sewa,

Summary: Road accident in Shravasti & Raibareli, 9 person of two family dead on Thursday

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET