 |
 |
 |
 |
|
|
|
|
| |
|
|
Home>News |
|
|
इलाहाबाद में भीषण विस्फोट, चार की मौत,
पांच घायल |
|
|
Tags:
Staff
Reporter, U.P.Web
News, Allahabad, Explosive, Mauaima,
Mianpur, स्टाफ रिपोर्टर यू.पी.वेब न्यूज, यूपी समाचार सेवा,
इलाहाबाद |
|
|
First Publised
on : 2011:10:12
Time 11:31 Last
Update on : 2011:10:12
Time 11:31 |
|
|
इलाहाबाद,
12 अक्टूबर। (उप्रससे)।
Allahabad., 12 oct 2011, UPSS.जिले के
मऊआईमा क्षेत्र में आज युबह एक पटाखा
फैक्ट्री में विस्फोट होने से चार लोगों
की मौत हो गई है तथा पांच लोग गंभीर रूप
से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर
पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरु
किया है। जवान आग पर काबू पाने का प्रयास
कर रहे हैं। विस्फोट के बाद गिरे मकान के
मलबे में आभी कुछ और लोगों के दबे होने की
आंशंका है। जानकारी के अनुसार आज सबह करीब
दस बजे मऊआइमा क्षेत्र कि मियांपुर गांव
में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। अचानक
आग लगने से पटाखों और विस्फोटक सामग्री
में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था
कि तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया।
विस्फोट के साथ ही मकान में आग लग गई। आग
लपटें पडोस के मकान तक पहुंच गईं। इस मकान
में आतिशबाजी बनाने का काम होता है। इसमें
भी आग लग गई। घटना की सूचना पर तत्काल
मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाव
कार्य शुरु किया तथा फायर ब्रिगेड और
पूलिस को सूचना दी। पुिलस और फायर ब्रिगेड
ने मलबे से अभी तक चार शव निकाले हैं तथा
पांच लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया
है। बचाव में जुटे दमकल विभाग के
कर्मचारियो के अनुसार अभी कुछ और लोगों के
दबे होने की आशंका है। ज्ञातव्य है कि
दीपावली निकट होने के कारण यहां आतिशबाजी
बनायी जा रही थी। |
|
|
|
|
|
News source: Staff
Reporter U.P.Samachar Sewa, |
|
|
Summary: Majer Blast in Allahabad, 4
death, 5 injured |
|
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
 |
|
| |
|
|
| |
|
 |