News Uttar Pradesh (U.P) by Uttar Pradseh Samachar
Sewa (UPSS NEWS)
अलीगढ़ के
कमिश्नर और डीएम का भी तबादला |
लखनऊ,
15 अगस्त। (उप्रससे)। अलीगढ़ में हुई फायरिंग से दो
किसानों और एक जवान की मौत के बाद शासन ने आज
मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी का भी दबादला कर दिया है।
मण्डलायुक्त जे.बी.सिंहा के स्थान पर राजीव अग्रवाल को
कार्यभार सौपा गया है जबकि जिलाधिकारी के.राममोहन राव
के स्थान पर रविन्द्र नायक को तैनात किया गया है।
ज्ञातव्य है कि 14 अगस्त को आन्दोलनकारी किसानों पर
पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। |
अलीगढ़ और मथुरा के एसएसपी बदले |
लखनऊ, 15
अगस्त। (उप्रससे)। फायरिंग से दो किसानों तथा जवान की
मौत के बाद शासन ने आज अलीगढ़ ी और मथुरा के पुलिस
अधीक्षक बदल दिये हैं। अलीगढ़ में विजय प्रकाश की जगह
सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक को सत्येन्द्र वीर सिंह
को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि मथुरा
में बी डी पल्सन के स्थान पर कुशीनगर के लवकुमार को नया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
शासन ने आज इसके
अलावा पीलीभीत और जालौन के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिये
हैं। शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार विजय
प्रकाश को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ से पुलिस
अधीक्षक जालौन, सत्येन्द्र वीर सिंह को सुल्तानपुर से
अलीगढ़, बी.डी.पल्सन को मथुरा से कुशीनगर का पुलिस
अधीक्षक बनाया गया है। जबकि अशोक कुमार राघव पुलिस
अधीक्षक पीलीभीत से पुलिस अधीक्षख सुल्तानपुर बनाये गए
हैं। जालौन के पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार गौतम को
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बनाया गया है। |
यमुना एक्सप्रेस-वे प्रकरण |
तनावपूर्ण माहौल में हुआ तीन लोगों का
पोस्टमार्टम |
किसानों
ने पेट्रोल पम्प व वाहन फूंके |
अलीगढ़। August 15, 2010
UPSS
टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे
पुलिस और किसानों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में तीन लोगों
की मौत हुई थी। जिसका आज बहुत ही तनावपूर्ण माहौल में
व पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था के अन्तर्गत
पोस्टमार्टम कराया गया तथा वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर
स्थिति तनावपूर्ण है। किसानों ने एक पेट्रोल पम्प व दो
दर्जन से अध्कि वाहन पफूंक दिए। प्रशासन ने धरा 144
लागू कर दी है।
विदित हो कि अलीगढ मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर टप्पल
क्षेत्र में हाईवे किनारे पिछले कई दिनों से किसान
ध्रने पर थे तथा यमुना एक्सप्रेस वे में अध्ग्रिहित की
गयी जमीन के लिए नोयडा के बराबर मुआवजा मांग रहे थे।
शाम जब ध्रना समाप्त हुआ तो मथुरा से आए किसान नेता
रामबाबू कटैलिया को पुलिस ने बडे नाटकीय ढंग से
गिरफ्रतार कर गाडी में डाल लिया था। जिसकी वजह से
किसानों ने इसका विरोध् किया तो प्रशासन की तरपफ से
किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले, फायरिंग की गयी।
जिसके अन्तर्गत एक सीआरपीएपफ के जवान के साथ दो
ग्रामीण र्ध्मेन्द्र 24 वर्ष पुत्र अजब सिंह गांव
सारौल, प्रशान्त 11 वर्ष पुत्रा चन्द्रपाल गांव जहानगढ
की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी तथा
दोनो ओर से करीब दो दर्जन लोग भी घायल हुए थे। जिन्हें
मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।इसी सन्दर्भ में
आज भी घटनास्थल पर वातावरण तनावपूर्ण बना रहा तथा
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों ने हमीदपुर के पास
स्थित एक पेट्रोल पम्प पर हमला बोल दिया तथा दो दर्जन
वाहनों को फूंक दिया। मौके पर रालोद के नेता जयंत
चौध्री ने किसानों को समझाने का कापफी प्रयत्न भी किया।
लेकिन किसानों ने सडकों पर पेड काटकर नाकाबंदी कर दी
है तथा चारों तरफ जाम लगा रखा है। वहीं प्रशासन ने धरा
144 लागू कर दी है। मोर्चरी पर भी काफी तनावपूर्ण
माहौल के अन्तर्गत तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया
गया। वहां पर कापफी राजनेता सपा के पूर्व लोकसभा
प्रत्याशी जफर आलम, सपा विधयक हाजी जमीरउल्लाह खान, सपा
के जिलाधयक्ष डा.रक्षपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख ध्नीपुर
तेजवीर सिंह, कांग्रेस के एम.एल.सी. विवेक बंसल,
ए.आई.सी.सी. सदस्य श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन तथा
मुकुल उपाधयाय आदि उपस्थित थे। |
केन्द्र ने यूपी की
उपेक्षा कीः मायावती |
लखनऊ, 15 अगस्त। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री
मायावती ने केन्द्र सरकार पर राज्य की उपेक्षा का आरोप
लगाया है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र की यूपीए सरकार
राज्य के विकास में अपेक्षित सहयोग नहीं दे रही है।
प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से राज्य का चहुंमुखी
विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह विधान भवन पर
ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन आजादी की
लड़ाई में कर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धांजंलि
देने का है। हमें उनके सपनों को साकार करने का संकल्प
लेना चाहिए।
उन्होंने
कहा
कि
हमारी
सरकार
ने
विगत
तीन
सालों
में
समाज
के
हर
वर्ग
के
उत्थान
के
लिए
काम
किया
है,
जिसके
अच्छे
नतीजे
सामने
आ
रहे
हैं।
उन्होंने
कहा
कि
हमारी
सरकार
ने
प्रदेश
में
कानून
का
राज
स्थापित
किया।
संयुक्त
प्रगतिशील
गठबंधन
(संप्रग)
सरकार
पर
निशाना
साधते
हुए
उन्होंने
कहा
कि
केंद्र
की
सरकार
राज्य
के
विकास
में
सहयोग
नहीं
कर
रही
है।उन्होंने
केंद्र
सरकार
पर
प्रदेश
की
उपेक्षा
का
आरोप
लगाते
हुए
कहा
कि
हमारी
सरकार
ने
अपने
सीमित
संसाधनों
में
प्रदेश
का
चहुमुखी
विकास
किया
है।
स्वतंत्रता
दिवस
पर
आयोजित
समारोहों
के
दौरान
सुरक्षा
की
चाक-चौबंद
व्यवस्था
की
गई
है।
संबोधन
के
बाद
मुख्यमंत्री
ने
पुलिसकर्मियों
को
उत्कृष्ट
सेवा
के
लिए
सम्मानित
किया। |
स्वतंत्रता दिवस की
पूर्व संध्या पर किसानों पर फायरिंग |
जे.पी.समूह
को जमीन
देने का विरोध कर रहे किसानों पर फायरिंग में तीन मरे |
अलीगढ, 14 अगस्त। (उप्रससे)।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश की
पुलिस ने अधिग्रहण से अपनी जमीन बचाने के लिए आन्दोलन
कर रहे किसानों पर गोलियां बर्षायीं। पुलिस की गोलीबारी
से दो किसानों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो ग ई। मृतकों
में एक पीएसी का जवान भी शामिल है। किसान यहां से लगभग
60 किमी दूर यमुना एक्सप्रेस वे समीपा जे.पी.समूह के
लिए भूमि अधिग्रण का विरोध कर रहे थे। जे.पी.समूह
द्वारा पांच सौ हेक्टेयर में टप्पल गांव के समीप
हाईटेक टाउनशिप विकसित की जानी है। किसानों और पुलिस
के बीच टकराव उस समय हुआ जब जब पुलिस किसानो के नेता
रामबाबू कटेलिया को पकड़ कर ले गई। किसानों को
जब यह जानकारी हुई कि उनके नेता को पुिलस पकड़ कर ले
गई है तो किसानों ने पुलिस की घेराबंदी कर दी। किसानों
के तेबर उग्र होते देख पुलिस ने पहले आसू गैस के गोले
दागे बाद में फायरिंग कर दी। इसके पहले दिन में पुिलस
ने क िसानों पर लाठी चाजर् भी किया था। पुपुलिस
की फायरिंग मे दो किसानों प्शान्त और धर्मेन्द्र की
मृृत्यु हो गई जबकि एक पीएसी के जवान की ग्रामीणों
द्वारा की गई फायिरंग से मृत्यु हो गई।
त्रातव्य है कि
यमुना एक्सप्रेस वे के समीप ट्प्पल में जे.पी.समूह को
टाउनशिप के लिए जमीन देने का विरोध कर रहे हैं। किसानों
से जबरन करार कराये जा रहे हैं। उन्हे मुआवजा भी काफी
कम दिया जा रहा है। जबिक उनकी मागं है कि नोएडा के
बराबार मुआवजा मिलना चाहिए। |
विधान सभा में 5461.72 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
|
किसान
आन्दोलनकारियों पर लाठी चार्ज बर्बर कृत्यः भाजपा
लखनऊ 14 अगस्त। (उप्रससे)।
भारतीय जनता पार्टी ने औद्योगिक मुनाफे के लिये जमीन
अधिग्रहण का वाजिब विरोध करने वाले किसानों पर बर्बर
पुलिस लाठीचार्ज व फायरिंग की घोर निन्दा की है।
प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित
ने किसानों पर हुई फायरिंग और लाठीचार्ज के लिये राज्य
सरकार को दोषी ठहराया है और कहा कि पुलिस ने बसपा
सरकार के इशारे पर गोलियां चलाई। मथुरा जिले के नवझील
क्षेत्र व हाथरस के सादाबाद तथा अलीगढ़ के तप्पल
क्षेत्र के किसानों की जमीन जे0पी0 गु्रप को फायदा
पहुंचाने के लिये अधिग्रहीत की जा रही है। किसानों ने
हाईवे के लिये अधिग्रहीत की गई जमीन का विरोध नहीं किया।
लेकिन सरकार जे0पी0 गु्रप को व्यावसायिक फायदा पहुंचाने
के लिये किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रही है। किसान
इसी प्रश्न पर आन्दोलित थे और उन पर गोली चलाई गई।
श्री दीक्षित ने कहा कि पुलिस ने आन्दोलन का नेतृत्व
कर रहे किसान नेता कालीचरण कटारिया को जबरन धकियाते
हुए उठाकर ले जाने का घटिया प्रयास किया। आन्दोलनकारी
किसान रोष में आये। राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने
भयंकर लाठीचार्ज किया और आस पड़ोस के सभी गांव के किसानो
को मारापीटा है। कायदे से आन्दोलनकारी किसानों के
प्रतिनिधियों से सरकार के किसी प्रतिनिधि को बात करनी
चाहिए थी। लेकिन सरकार ने सीधे दमन का रास्ता चुना।
पूरे राज्य की यही स्थिति है। भाजपा इसे बर्दास्त नहीं
करेगी।
श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार संवेदनहीन है।
किसानों के गैरराजनीतिक आन्दोलनकारियों से भी वार्ता
नहीं करती। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूरी
घटना की जांच के लिये पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष
वीरेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सुशील
शाक्य व विधायक जसपाल सिंह की त्रिसदस्यीय जांच समिति
गठित की है। समिति 16 अगस्त को उक्त क्षेत्र का दौरा
करेगी और इस मामले में अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को
सौंपेगी।
यू.पी.के
25 हजार गांवों को लील जाएंगे आठ एक्सप्रेस वे
किसानों के सामने होगा भुखमरी और गरीबी का भयंक संकट:
रालोद
लखनऊ, 11 अगस्त। (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश में बन रहे
राय स्तरीय आठ एक्सप्रेस वे लगभग 25 हजार गांवों को
लील जाएंगे। इन गांवों के भूमिहीन होने वाले किसानों
के सामने बेरोजगारी और भुखमरी का भयंकर संकट होगा। इन
किसानों के बच्चे बेरोजगारी और गरीबी की हालत मे अगर
अपराध की दुनिया में सक्रिय हो जाएं या नक्सलवाद का
दामन थाम लें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। यह सब होगा
प्रदेश के असंवेदनशील सरकार की उन नीतियों की बदोलत
जिसमें सरकार राय में एक्सप्रेस वे बनाने के लिए किसानों
और गांवों को तबाह करने पर तुली हुई है। उक्त आशय के
विचार आज विधान सभा राष्ट्रीय लोकदल के नेता कोकब हमीद
ने व्यक्त किये। श्री हमीद राय के किसानों के उत्पीड़न,
कृषि भूमि के अधिग्रहण के मुद्दे पर नियम 56 के
अन्तर्गत दी गई चर्चा की नोटिस की ग्राह्यता पर बोल रहे
थे।
रालोद नेता कोकब हमीद ने कहा कि कृषि
भूमि के अधिग्रहण के दुष्परिणामों का अनुमान लगाने के
लिए हमें 45 साल पीछे जाना पड़ेगा। जब प्रधानमंत्री लाल
बहादुर शास्त्री ने एक समय का भोजन छोड़ने की अपील की
थी। उन्होंने ऐसी अपील देश में खाद्यान्न संकट के
मद्देनजर की थी। यदि हमने अपनी नीतियाृं नहीं बदलीं
तथा कृषि की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण बंद नही किया तो
वह दिन दूर नही ंजब हमारे सामने फिर से खाद्यान्न संकट
खड़ा होगा। हमारे देश की सरकार खाद्य सुरक्षा लागू
कानून लागू करने जा रही है। हम खाद्य सुरक्षा की बात
कर रहे हैं। यह सब कैसे होगा जब किसानों की जमीन ले ली
जाएंगीं। अभी से भुखमरी के केस होने लगे हैं। राय
सरकार एक्सप्रेस वे बना रही है बनाये इस पर किसी को
कोई आपत्ति नहीं होगी किन्तु बडी बड़ी कम्पनियों को
एक्सप्रेस वे के किनारे किसानों की जमीन अधिग्रहीत करके
वहां पांच-पांच सौ एकड़ जमीन हाईटेक टाउनशिप के लिये दी
जा रही है। ये टाउनशिप किसके लिए है। इसमें धनाढय लोग
रहेंगे. यहा माल होंगे, सिनेमा घर होंगे, टेनिस लान
होंगे स्वीमिंग पूल होंगे। किन्तु ऐसे टाउनशिप से
किसान तो बर्बाद हो चुका होगा।
रालोद नेता ने बताया कि यमुना
एक्सप्रेस वे से 2160 गांव, गंगा एक्स्प्रेस वे से
1161 नोएडा एक्सप्रेस वे से 1562, आगरा एक्सप्रेस वे
से 2160,कानपुर एक्सप्रेस वे से 1562, झांसी एक्सप्रेस
वे से 5300,बिजनौर एक्सप्रेस वे से 2162 तथा लखनऊ
एक्सप्रेस वे से 2160 गांव प्रभावित होंगे। इस प्रकार
पूरे प्रदेश में बनने वाले इन एक्सप्रेस वे से कुल
23518 गांव प्रभावित होंगे। इतने जबकि राय में कुल
गांवों की संख्या लगभग 105000 है। इन गांवों के
प्रभावित होने से किसानों को बेरोजगारी का सामना करना
पडेगा। इसके बाद नौजवान क्या करेंगे? वे अपराध की
दुनिया में शामिल होंगे? भूखा आदमी क्या करेगा, वह
नक्सलवादी बन जाएगा। पूरे राय में एक एक किमी
एक्सप्रेस वे बनने पर 7.2 औसत गांव प्रभावित होंगे।
रालोद के ही डा.अनिल चौधरी ने कहा कि आठ एक्सप्रेस
बनाने के लिए बड़ी बड़ी निजी कम्पनियों से सम्पर्क किया
गया है। ये सब बडे कोलोनाइजर हैं। यमुना एक्सप्रेस वे
लिये जमीन अधिग्रहण के लिये किसानों पर दबाव डाला जा
रहा है। उन्हें पीटा जा रहा है। उनकी खसरा खतौनी पर
यमुमा एक्सप्रेसवे अंकित कर दिया गया है। सरकार
जे.पी.को यह जमीन देने के लिए यह सब कर रही है। इसी
मुद्दे पर डा.अजय तोमर, सत्येन्द्र सोलंकी,एवं सत्यपाल
सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।
इस मुद्दे पर सरकार की ओर से संसदीय
कार्य मंत्री लाल जी वर्मा ने कहा कि किसानो ंकी भूमि
का अधिग्रहण नियमानुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया
कि यमुना एक्सप्रेस की योजना बसपा की सरकार ने 2002-03
में बनायी थी। किन्तु सरकार जाने के बाद यह योजना ठप
हो गई। किन्तु फिर इसे पूर्व मुलायम सिंह यादव की
सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में चालू करने
का फैसला किया था। ज्ञात्वय है कि आज रालोद नेताओं ने
नियम 56 में नोटिस देकर किसान उत्पीडन पर चर्चा की
मांग की थी। नोटिस में कहा गया है कि जनपद अलीगढ़ एवं
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिखरण एवं
मै.जे.पी.इन्फोटेक द्वारा प्रशासन की मिली भगत से
किसानों का उत्पीड़न कर टाउनशिप, हाइटेक सिटी के लिए
भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकार घोषणा क रती है
कि किसानों से जमीन का अधिग्रहण किसान की सहमति से
करार नियमावली से किया जाएगा। क्षेत्र में स्थिति इसके
विपरीत है। किसानों से जबरन गुण्डों तथा पुलिस के बल
पर करार कराये जा रहे हैं। यही नहीं जिन किसानों ने
करार पर हस्ताक्षर नहीं किये उनकी जमीनों के राजस्व
अभिलेखों में मालिकाना हक यमुना एक्सप्रेस वे
प्राधिकरण का दर्ज कर फसलों को उजाड़कर, उनके टयूबवैलों
को तोड़कर हरे पेड़ों को जबरन काटा जा रहा है। इससे
किसान आक्रोशित हैं। अत: इस अविलम्बनीय लोक महत्व के
प्रश्न पर सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा करायी जाए।
लेकिन अध्यक्ष ने इसकी ग्राह्यता पर नेताओं को सुनने
के बाद इसे निरस्त कर दिया। इस पर लोकदल के सदस्यों ने
सदन का बहिगर्मन कर दिया। |
मुस्लिमों की स्थिति को लेकर विधान सभा में हंगामा,नारेबाजी,
धरना
सपा के मुसलमान सदस्यों ने मांगा धार्मिक आरक्षण
लखनऊ, 11 अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश में मुसलमानों की
स्थिति को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने विधान सभा में
आधे घण्टे तक भारी शोरशराबा और नारेबाजी की तथा वेल
में धरना दिया। इस दौरान सपा के सदस्य राय सरकार पर
मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाते रहे। इसके पहले सपा
के मुसलमान सदस्यों ने आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों
की स्थिति बेहद खराब है। उनकी स्थिति दलितों से भी
बदतर हो गई है। सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की
रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान सपा के मुसलमान सदस्यों ने
नौकरियों में मुसलमानों को आरक्षण दिये जाने की मांग
की।
मुसलमान सदस्यों ने आज अध्यक्ष को 311
की नोटिस देकर रंगनाथ मिश्रा आयोग तता सच्चर कमेटी की
सिफारिशों पर चर्चा की मांग की थी किन्तु अध्यक्ष ने
इसे नियम 56 में परिवर्तित करके उसकी ग्राह्यता पर सपा
के मुस्लिम सदस्यों को बोलने का मौका दिया था। सपा के
डा.आर.ए.उस्मानी, इमरान मसूद,इकबाल महमूद,श्रीमती
सादाब फातिमा, श्रीमती गजाला तथा जावेद अंसारी ने
विचार व्यक्त किये। सभी सदस्यों ने आरोप लगाया कि आजादी
के बाद से मुसलमानों की स्थिति और यादा खराब हो गई है।
चर्चा की नोटिस देने वाले डा.आर.ए.उस्मानी ने कहा कि
मुसलमानों को नौकरियों में आरक्षण मिलना चाहिए। देश
में मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर है।
मुसलमानों को बीपीएल सूची में स्थान नहीं मिल रहा है।
उनके बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती। मुसलमान भुखमरी
के कगार पर हैं। सपा सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि पिछले
पचास साल में मुसलमानों की स्थिति और यादा ख्रराब हुई
है। मुसलमानों की स्थिति खराब करने का काम कांग्रेस ने
किया है। उन्होंने कहा कि उर्दू अध्यापकों को बीटीसी
के समकक्ष स्थान देने का आदेश पूर्व मुख्यमंत्री
मुलायम सिंह यादव ने 1994 में दिया था। इसे 1997 में
समाप्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान
छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होती है जबकि सभी
दलित छात्रों की शत प्रतिशत शुल्क प्रतिपूर्ति होती
है। श्री मसूद ने कहा कि देश में आजादी के समय नौकरियों
में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व 37 प्रतिशत था जोकि अब
घटकर मात्र 1.3 प्रतिशत रह गया है। सपा के ही इकबाल
महमूद ने कहा कि मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई मे अपना
खून बहाया था। किन्तु उन्हें आज दूसरे दर्जे का नागरिक
बना दिया गया है। मुसलमानों का शोषण सबसे यादा हो रहा
है।
मुसलमानों की राय में उपेक्षा की बात
को सस्तारूढ़ दल के वरिष्ठ मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
द्वारा बेवुनियाद बताने पर सपा सदस्य उत्तेजित हो गए।
सपा सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष की पीठ के सामने
वेल मे आ गए तथा नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष सुखदेव
राजभर ने बार बार सदस्यों से कहा कि वे अपनी सीटों पर
चले जाएं लेकिन सदस्य सीटों पर नहीं गए और वेल में ही
धरने पर बैठक गए। सदस्यों ने नारेबाजी के दौरान बसपा
सरकार पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया। इसी
हंगामें के दौरान लोकनिर्माण, सिंचाई, कृषि तथा गन्ना
मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा के लोग
मुसलमानों के हितैषी होने का मात्र दिखावा करते हैं।
इनके नेता मुसलमानों से माफी मांगते घूम रहे हैं।
|
विधान सभा में 5461.72 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
लखनऊ, 11 अगस्त।20100 (उप्रससे)। विधान सभा में आज
वर्ष 2010-11 के लिए 5461.72 करोड़ की अनुदान मांगे
पारित हो गईं। इसके साथ ही सरकार ने उत्तर प्रदेश
विनियोग (वित्तीय वर्ष 2010-11 का अनुपूरक) विधेयक भी
पारित करा लिया।
सदन में अपरान्ह संसदीयकार्य मंत्री
लालजी वर्मा ने विभिन्न विभागों की अनुपूरक अनुदान
मांगों की विभाग वार मांग प्रस्तुत की। इन मांगों को
पारित कराये जाने के बाद अनुपूरक बजट को पारित करने
हेतु प्रस्तुत कर दिया। सदन ने इसे बहुमत से पारित कर
दिया। अनुपूरक अनुदान मांगों पर सदन मे ंकोई चर्चा नहीं
हुई। अनुपूरक अनुदान पारित किये जाते समय विधान सभा
में कांग्रेस और भाजपा के सदस्य मौजूद नहीं ज्ञातव्य
है कि विधान सभा में कल वर्ष 2010-2011 के लिए कुल
5461.72 करोड रूपये की अनुदान मांगें प्रस्तुत की गई
थीं। जबकि सरकार ने फरवरी 2010 में वर्ष 2010-11 के
लिए 1,53,199.38 करोड़ का बजट पारित कराया था। |
विधान सभा में 5461.72 करोड़ की अनुदान मांगें प्रस्तुत
लखनऊ, 10 अगस्त। (उप्रससे)। राय सरकार ने विधान सभा में आज
5461.72 करोड़ रूपये कीअनुपूरक अनुदान मागें प्रस्तुत
कीं। वर्ष 2010-2011 के लिए ये पहली अनुदान मांगें
हैं। जोकि सदन में संसदीयकार्य मंत्री लाल जी वर्मा ने
प्रस्तुत कीं। मांगों पर कल सदन विचार करेगा तथा कल ही
पारित की जाएंगीं।
अनुदान मांगें आज सदन में प्रश्न काल के बाद
12 बजकर बीस मिनट पर प्रस्तुत की गईं। अनुदान मांगों
के सम्बन्ध में राय सरकार ने बताया कि मांगों में
प्रस्तुत प्रस्तावों के लिए 2382.82 करोड़ रूपये तेरहवें
वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्तियों तथा अन्य
केन्द्रीय योजनाओं से प्राप्त होंगे। जबकि अवशेष धनराशि
3078.90 करोड़ रूपये को आयोजनागत पक्ष में अधिक
प्रावधानित धनराशि को फ्रीज करके एवं आयोजनेत्तर व्यय
में मितव्ययिता करके पूरा किया जाएगा। अनुदान मांगों
पर कल सदन में चर्चा होगी। यदि आवश्यक हुआ तो कल ही
मतदान होगा तथा कल ही इसे पारित करा दिया जाएगा।
कांशीराम ग्रीन पार्क पर व्यय होंगे 409 करोड़
लखनऊ, 10 अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रस्तुत
की गईं प्रथम अनुपूरक अनुदान मांगों में से 409.41
करोड़ रूपये मान्यवर कांशीराम ग्रीन पार्क के निर्माण
पर व्यय होंगे। जबकि भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन
स्थल पर 48.22 करोड़ रूपये व्यय होंगे।
सदन में प्रस्तुत अनुदान मांगों के व्यय
प्रस्तावों के अनुसार राय सरकार जेल रोड़ पर बन रहे
मान्यवर कांशीराम जी ग्रीन (ईको) गार्डन के निर्माण पर
व्यय के लिये 409 करोड़ 41 लाख 80 हजार रूपये की
अतिरिक्त आवश्यकता है। जबकि मान्यवर श्री कांशीराम जी
स्मारक स्थल के सेन्टेज चार्जेज के लिए 23 करोड़ 82 लाख
34 हजार रूपये की आवश्यकता है। इसी प्रकार डा.भीमराव
अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमतीनगर की प्रायोजना
के सेन्टेज चार्जेज के लिए 48 करोड़ 22 लाख 4 हजार रूपये,
जबकि स्थल के बाह्य विकास के लिए 9 करोड़ 46 लाख 98
हजार रूपये की आवश्यकता है।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान सभा में विपक्ष ने
सदन से किया बहिर्गमन
लखनऊ, 10 अगस्त। (उप्रससे)। विधान सभा में आज सम्पूर्ण विपक्ष
ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कटघरे
में खड़ा किया तथा कांग्रेस को छोडकर अन्य विपक्षी दलों
समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय
लोकदल ने विधान सभा से बहिगर्मन किया। कानून व्यवस्था
का मुद्दा विधान सभा में नियम 311 के तहत चर्चा के
लिए दिये गए नोटिस को नियम 56 में परिवर्तित किये जाने
तथा उसके औचित्य पर नेताओं के विचार व्यक्त करने के
दौरान उठा। हालांकि सरकार ने विपक्ष के आरोपो ं को
नकाकरते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति
एकदम ठीक है।
विधान सभा में आज प्रश्नकाल शुरु होते ही
विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष से मांग की नियम 311 में
समस्त कार्यवाही रोककर लोक महत्व के प्रश्न कानून
व्यवस्था पर चर्चा करायी जाए। इस पर अध्यक्ष सुखदेव
राजभर ने व्यवस्था की कि वे प्रश्न काल तथा अनुपूरक
अनुदान मांगे प्रस्तुत होने के बाद नियम 56 में औचित्य
के दौरान कानून व्यवस्था की बात सुन लेंगे। नियम 56
में औचित्य पर बोलते हुए नेता विरोधी दल ने राय में
कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होने का आरोप लगाया।
भाजपा के ओमप्रकाश सिंह, कांग्रेस के प्रमोद तिवारी तथा
रालोद के कोकब हमीद ने भी कानून व्यवस्था खराब होने का
मामला उठाया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री द्वारा दिये गए
जबाव से असंतुष्ट सपा,भाजपा तथा रालोद ने सदन से
बहिर्गमन कर दिया।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने बाधित की सदन की कार्यवाही, दो बार
स्थगन
सरकार ने कहा कानून व्यवस्था की स्थिति के अन्य रायों
की तुलना में बेहतर
लखनऊ, 09 अगस्त। (उप्रससे)। विधान सभा में आज कानून
व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट था। सदन की
कार्यवाही शुरु होते ही संयुक्त विपक्ष ने सरकार को इस
मुद्दे पर कटघरे में खड़ा करना शुरु किया तथा चर्चा की
मांग की। लेकिन दो बार स्थगन तथा नारेबाजी के बाद भी
नियम 311 में कानून व्यवस्था पर चर्चा मंजूर नहीं हुई।
जबकि सरकार ने सदन मे ंकहा कि राय की कानून व्यवस्था
की स्थिति एकदम ठीक है तथा उत्तर प्रदेश में कानून
व्यवस्था अन्य रायों की तुलना में काफी बेहतर है। उधर
अध्यक्ष ने विपक्ष के शोर शराबे, नारेबाजी और हंगामें
के बीच ही विधायी कार्य निपटा दिये।
प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज
विपक्ष ने पहले से ही रणनीति बना रखी थी। विपक्ष की
साक्षा रणनीति थी कि सदन में कानून व्यवस्था के मुद्दे
पर नियम 311 में सभी कार्य रोककर चर्चा करायी जाए। इसके
लिए तीनों प्रमुख विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी,
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने नोटिस दी थी।
कार्यवाही सुबह 11 बजे जैसे ही शुरु हुई। सभी विपक्षी
सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो गए तथा कानून व्यवस्था पर
चर्चा की मांग करने लगे। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि वे
चर्चा कराएंगे लेकिन नियम 56 के अन्तर्गत क्योंकि
उन्होंने नियम 311 की सूचनाओं को नियम 56 में
परिवर्तित कर दिया है। अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने नेता
विरोधी दल से कहा कि वे इस पर चर्चा शुरु करें। लेकिन
उन्होंने बोलना शुरु नहीं किया। इसके बाद समाजवादी
पार्टी के सदस्य अध्यक्ष पीठ के सामने आकर नारे बाजी
करने लगे। इस पर अध्यक्ष श्री राजभर ने सदन की
कार्यवाही आधे घण्टे के लिए स्थगित कर दी, जोकि आगे दो
बार बढ़ाकर बारह बजकर बीस मिनट तक की गई।
स्थगन समाप्त होने के बाद जब कार्यवाही पुन:
आरम्भ हुई तो विपक्ष फिर अपनी बात पर अड़ गया तथा कहा
कि नियम 311 में ही चर्चा करायी जाए। उधर अध्यक्ष भी
अपनी बात पर अडिग रहे। इस दौरान सपा, कांग्रेस, भाजपा
और रालोद के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे।
इसी नारे बाजी के बीच कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा
कि सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक होने की बात कह
रही है जबकि उसका एक मंत्री अस्पताल मे भर्ती है।
कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का इससे बड़ा
प्रमाण और क्या हो सकता है। भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना
ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद
खराब है। अपराधियों को प्रदेश में खुली छूट प्राप्त है
पुलिस को दत्तक पुत्त्र की तरह व्यवहार किया जा रहा
है। नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार
कानून व्यवस्था पर चर्चा नहीं कराना चाहती है। सपा के
ही अम्बिका चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भाग
रही है।
हंगामें और शोर शराबे के बीच ही संसदीयकार्य
मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून
व्यवस्था की स्थिति एकदम ठीक है। विपक्ष का आरोप
बेवुनियाद है। उन्होंने नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी)
के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह बताया कि राय की स्थिति
अन्य रायों की तुलना में ठीक है। उन्होंने विपक्ष के
नोटिस को नियम 56 में सुने जाने की ग्राह्यता पर भी
प्रश्नचिन्ह लगाया तथा कहा कि इसे खारिज किया जाना
चाहिए। लेकिन विपक्ष ने उनकी बात नहीं सुनी तथा विरोध
में नारेबाजी करते रहे। इसी दौरान विपक्षी सदस्य वेल
में नारेबाजी करते रहे। इस पर सदन की कार्यवाही एक बार
फिर स्थगित की गई तथा। तीसरी बार कार्यवाही शुरु होने
पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही एजेण्डा के अनुसार शुरु
कर दी। भारी शोर शराबे और नारेबाजी के बीच ही उन्होंने
सभी विधायी कार्य पूरे करा दिये।
अग्रिम जमानत व्यवस्था तथा पांच नये निजी विवि के लिए
विधेयक
लखनऊ,मेरठ,मुरादाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में खुलेंगे निजी विवि
लखनऊ, 09 अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश सरकार ने आज विधान सभा में
अग्रिम जमानत व्यवस्था लागू करने के लिए संशोधन विधेयक
प्रस्तुत कर दिया। इसके अलावा पांच निजी क्षेत्र के
विश्वविद्यालय नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद समेत पांच स्थानों
पर स्थापना के लिए विधेयक प्रस्तुत किये गए। वैट
संशोधन विधेयक भी सदन के पटल पर रखा गया।
विधान सभा में सम्पूर्ण विपक्ष जिस समय कानून
व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा तथा शोर शराबा कर रहा
था। उसी दौरान अध्यक्ष ने दण्ड प्रक्रिया संहिता (उत्तर
प्रदेश संशोधन) विधेयक 2010 प्रस्तुत कर दिया। इस
विधेयक को प्रस्तुत करने की अनुमति गत दिनों प्रदेश
सरकार ने मंत्रिपरिषद् की बैठक में ले ली थी। इस
विधेयक के पारित होने तथा उसे स्वीकृति मिल जाने के
बाद उत्तर प्रदेश में अग्रिम जमानत की व्यवस्था फिर से
लागू हो जाएगी। यह व्यवस्था पूर्व में भी लागू थी
किन्तु कांग्रेस सरकार ने इसे समाप्त कर दिया था। अब
राय सरकार इसे पुन: लागू करना चाहती है। इसके अलावा
उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर (संशोधन) विधेयक 2010
भी सदन के पटल पर रखा गया।
सरकार ने प्रदेश के नोएडा में निजी क्षेत्र का
विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल
यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश विधेयक 2010 भी प्रस्ुतत किया।
यह विवि मारूति एजूकेशनल ट्रस्ट अलीगढ़ द्वारा स्थापित
किया जाएगा। मुरादाबाद में भी एक निजी क्षेत्र के
विश्वविद्यालय के लिए आई.एफ.टी.एम.विश्वविद्यालय उत्तर
प्रदेश विधेयक 2010 प्रस्तुत किया गया। यह
विश्वविद्यालय इंस्टीटयूट आफ फारेन ट्रेड मैनेजमेंट (आई.एफ.टी.एम.)
सोसाइटी मुरादाबाद द्वारा स्थापित किया जाएगा। मेरठ
में निजी क्षेत्र का विश्वविद्यालय के लिए श्री
बेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश विधेयक 2010
प्रस्तुत किया गया। इसकी स्थापना श्री बांके बिहारी
एजूकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट मेरठ के द्वारा की जाएगी।
गाजियाबाद में ेभी निज विश्वविद्यालय के लिए
विधेयक प्रस्तुत किया गया है। मोनाड विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश विधेयक 2010 प्रस्तुत किया गया । मोनाड
एजूकेशनलय सोसाइटी नई दिल्ली इस विश्वविद्यालय की
स्थापना करेगी। इसके अलावा लखनऊ की बाबू बनारसी दास
एजूकेशनल सोसाइटी भी एक विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।
इसके लिए बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश
विधेयक 2010 प्रस्तुत किया। ये सभी विधेयक सदन में आज
पुर: स्थापित हुए।
विधान सभा ने दी शेखावत,नानाजी और कोइराला को
श्रध्दांजलि
Lucknow (UP), August 09, 2010 (UP Web News,
U.P.Samachar Sewa ) UPSS
लखनऊ, 09 अगस्त। (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश विधान सभा ने आज
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, समाजसेवी और
पूर्व राजनेता नाना जी देशमुख तथा नेपाल के पूर्व
प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को श्रध्दांजलि
अर्पित की। तीनों राजनेताओं के निधन पर सदन ने शोक
व्यक्त किया तथा उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने पूर्व
उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के निधन पर शोक
प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्री
शेखावत उपराष्ट्रति के पद पर रहने के पूर्व राजस्थान
के मुख्यमंत्री भी रहे। वे साधारण परिवार में जन्मे
थे। पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ कर वे राजनीति में आ गए
थे। प्रखर राजनेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे नाना
जी देशमुख के बारे में उन्होंने बताया कि श्री देशमुख
मूलत: महाराष्ट्र के निवासी थे किन्तु उनका
कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश था। उन्होंने समाज सेवा के
लिए गोण्डा में जयप्रभा ग्राम की स्थापनी की तथा उस
क्षेत्र का समग्र विकास किया। उन्होंने चित्रकूट में
विश्वविद्यालय की स्थापना की । श्री देशमुख राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्त्री गिरिजा प्रसाद
कोइराला के बारे में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री
कोइराला नेपाल के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे। वे नेपाल
के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष भी रहे थे। श्री कोइराला
की शिक्षा दीक्षा भारत में हुई थी। वे महात्मा गांधी
से अत्यधिक प्रभवित थे। उन्होंने भारत की आजादी के
आन्दोलन में भी भाग लिया था। तीनों महानुभावों के निधन
पर विधान सभा ने शोक प्रस्ताव कर उन्हें दो मिनट का
मौन रखकर श्रध्दांजलि दी।
अयोध्या समेत तीन
धर्मस्थलों की सुरक्षा के लिए स्थायी समिति
Ayodhya (UP), August 09, 2010 (UP Web News,
U.P.Samachar Sewa ) UPSS
लखनऊ, 9 अगस्त। (उप्रससे)।
प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या, मुथरा और
वाराणसी की सुरक्षा के लिए शासन स्तर पर स्थायी गठित
की गई है। यह समिति इन स्थलों के धर्मस्थलों की सुरक्षा
की समीक्षा करती है। प्रदेश में विशिष्ट श्रेणी के 43
धर्मस्थल ऐसे हैं जिनकी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई
है। यह जानकारी प्रदेश सरकार ने सोमवार को विधान सभा
में लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
सदस्य कुबेर सिंह द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के
उत्तर में मुख्यमंत्री मायावती द्वारा लिखित उत्तर में
अवगत कराया गया है कि प्रदेश के 43 महत्वपूर्ण धार्मिक
स्थलों को जनपदवार चिन्हित किया गया है। इनकी सुरक्षा
योजनाएं जनपद स्तर पर सृजित एवं कार्यान्वित की जा रही
हैं। अयोध्या, मथुरा एवं वाराणसी स्थित तीनों
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों एवं ताजमहल परिसर आगरा की
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु शासन द्वारा स्थायी
समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा परिसर की
सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्वों, त्योहारों व अन्य
कार्यक्रमों, आन्दोलनों, आतंकवाद के दृष्टिगत
समीक्षोपरान्त प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाता है,
जिसके अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित का जा रही
है। ज्ञातव्य है कि कुबेर सिंह ने अपने लिखित प्रश्न
में पूछा था कि क्या आतंकवादी घटनाओं को दृष्टिगत रखते
हुए प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की नियमित
जांच तथा निगरानी की कोई नीति बनाएगी।
सोनभद्र,मिर्जापुर और
चन्दौली नक्सलवाद प्रभावित
Lucknow (UP), August 09, 2010 (UP Web News,
U.P.Samachar Sewa ) UPSS
लखनऊ, 9
अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश सरकार ने आज विधान सभा में
बताया कि राज्य के तीन जिले सोनभद्र, मिर्जापुर और
चन्दौली नक्सलवाद से प्रभावित हैं। इन जिलों में
नक्ससवाद की समस्या से निपटने के लिए कम्युनिटी
पुलिसिंग की व्यवस्था की गई है तथा विकासपरक कार्यक्रम
आयोजित किये जा रहे हैं। नक्सलप्रभावित क्षेत्रो में
डा.अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजना के अन्तर्गत विकास
कार्य संचालित किये जा रहे हैं।
हिंसक हो गई है उत्तर
प्रदेश पुलिस: भाजपा
लखनऊ, 8 अगस्त। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने बसपा
सरकार पर पुलिस तंत्र को हिंसक, हमलावर, कानून तोड़क और
अत्याचारी बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पुलिस
साधारण पूंछतांछ और रोजमर्रा के कार्यो में भी हत्या,
हिंसा जैसे जघन्य अपराध कर्म कर रही है। प्रदेश
प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज
रविवार को सम्वाददाताओं से बात करते हुए कौशाम्बी जिले
के तिल्हापुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान हुई एक
वृध्द की मृत्यु को सरकार पर कलंक बताया और कहा कि इसके
पहले अभी इसी जून की 30 तारीख को हसनगंज लखनऊ में भी
दबिश के दौरान पुलिस के हमले से एक मृत्यु हुई थी।
श्रावस्ती में थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिस कर्मियों पर
हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है। 21 जुलाई को रायबरेली
में दरोगा सहित तीन पर लूट का मुकदमा हो चुका है।
श्री
दीक्षित ने कहा कि राज्य पुलिस घोर तनाव में है। वह
बसपा निर्देशित गलत काम करते-करते ऊब गयी है। रायबरेली
के थाना गुरूबख्शगंज की पुलिस ने क्षेत्र के सभी
पत्रकारोंसम्वाददाताओं को कथित भडकाऊ खबरे लिखने का
आरोप लगाकर सी0आर0पी0सी0 की धाराओं में पाबंद करवाया
है। उन्नाव की मौरावां पुलिस ने थाने में वसूली की,
कप्तान से की गई शिकायत से खफा पुलिस ने
शिकायतकत्तर्ााओं की गिरफ्तारी करवाई है। पार्टी घोर
अराजकता को लेकर विधानमण्डल के दोनो सदनों में सरकार
को घेरेगी और आम जनता में भी जाएगी।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में रायपाल ने बांटे
छात्रवृत्ति के चेक
लखनऊ, 08 अगस्त। (उप्रससे)। राज्यपाल बी.एल.जोशी ने कहा
है कि शिक्षा में वह शक्ति है जो किसी और माध्यम में
नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढकर आज का छात्र
कल का वटवृक्ष बन सकता है। बच्चों में ऊॅचा सपना देखने
की प्रवृत्ति पैदा की जानी चाहिए ताकि वे अपने प्रयासों
से आगे बढते जाएं और कल को एक सफल नागरिक बनें।
श्री जोशी आज यहॉ गोमती नगर स्थित
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार
में दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित प्रतिभा
सम्मान-2010 में ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित
कर रहे थे जिन्होंने अपने परिश्रम और लगन से अपने
विद्यालय और राज्य का गौरव बढाया है। श्री जोशी ने छ:
प्रतिभाशाली छात्रों को एक-एक लाख रूपये की छात्रवृत्ति
का चेक प्रदान किया। इनमें लारेटो कान्वेन्ट लखनऊ की
अत्रेया अग्रहरि, सेंट एन्थोनी स्कूल बाराबंकी की
सुमैया अंजुम, हरिमिलाप मिशन स्कूल कानपुर के तुषार
शुक्ला, खालसा इण्टर कालेज कानपुर के मयंक मिश्रा,
सेन्ट्रल हिन्दू ब्वायज स्कूल वाराणसी के रोहित कुमार
तथा ास्थवेट गर्ल्स कालेज इलाहाबाद की रश्मि द्विवेदी
शामिल हैं।
शेष दसवीं एवं बारहवीं के
छात्र,छात्राओं को भारतीय प्रबन्ध संस्थान के निदेशक
प्रो0 देवी सिंह ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर
पर शहर के तीन सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को ट्राफी प्रदान
की गयी। इनमें सी0बी0एस0सी, आई0सी0एस0सी0 तथा
यू0पी0बोर्ड का एक-एक स्कूल शामिल था। कार्यम में
रेजीडेंट एडिटर सुश्री सुनीता ऐरन, महाप्रबन्धक
हिन्दुस्तान मीडिया श्री रजत कुमार तथा कार्यकारी
सम्पादक नवीन जोशी उपस्थित थे।
गंगा नदी का जलस्तर बढने से
प्रशासन सतर्क
लखनऊ, 08 अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश में कई नदियों के
जलस्तर में वूध्दि हो रही है। कई नदियों का जलस्तर
स्थिर बना हुआ है। प्रदेश में अगस्त माह में आज तक
सर्वाधिक वर्षा शारदा नदी क्षेत्र के पलियाकलॉ (लखीमपुर
खीरी) क्षेत्र में 148 मि0मी0 रिकार्ड की गई। वहीं
राप्ती नदी क्षेत्र के काकर धारी (बहराइच), भिनगा (श्रीवस्ती),
कुआनों नदी क्षेत्र के चन्द्रदीपघाट (महाराजगंज) तथा
मुखलिसपुर (संतकबीर नगर) में कोई वर्षा नही हुई।
सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ नियंत्रण
कक्ष द्वारा जारी सूचना के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर
फतेहग़ढ में खतरे के निशान से 0.48 मी0 नीचे है, तथा नदी
की प्रवृत्ति घटाव की ओर है। इसी प्रकार रामगंगा नदी
का जलस्तर डाबरी में खतरे के निशान से 0.32 मी0 नीचे,
शारदा का जलस्तर पलियाकलॉ मे खतरे के निशान से 0.12
मी0, घाघरा का जलस्तर एल्गिनब्रिज में 0.14 मी0 तथा
अयोध्या में 0.12 मी0 खतरे के निशान से नीचे है।
प्रदेश में गंगा नदी का जलस्तर गुमटिया (कन्नौज),
अंकिनघाट ( रमाबाई नगर), कानपुर नगर, डलमऊ (रायबरेली),
फाफमऊ (इलाहाबाद), मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर में बढ
रहा हैइसी प्रकार यमुना नदी का जलस्तर मथुरा में काल्पी
(जालौन) व हमीरपुर मे बढ रहा है। शेष सभी नदियों के
जलस्तर में घटाव की प्रवृत्ति है। नियंत्रण कक्ष के
अनुसार गंगा नदी का जलस्तर आज मुमटिया में 124.97 मीटर
पर है, जो खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। कल तक इस
क्षेत्र में नदी के जलस्तर बढने की संभावना है। नदियों
की स्थिति पर केन्द्रीय बाढ नियंत्रण कक्ष द्वारा
निरंतर नजर रखी जा रही है। सभी बाढ चौकियों को सतर्क
कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना
है।
विधान
मण्डल का सत्र आज से, सभी तैयारियां पूरीं
सर्वदलीय बैठक में सदन के संचालन में सहयोग का आश्वासन
Lucknow
(UP), August 04, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
05 अगस्त। (उप्रससे)। विधान मण्डल का वर्षा कालीन सत्र
कल से आरम्भ होगा। सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली
गई हैं। सत्र आहूत होने के पहले आज विधान सभा अध्यक्ष
ने सर्वदलीय बैठक आहूत की। बैठक में सभी दलों के नेताओं
ने सदन के शांति पूर्ण संचालन में सहयोग का आश्वासन
दिया। बैठक में मुख्यमंत्री मायावती भी उपस्थित थीं।
मुम्बई अण्डरवर्ड का शार्प शूटर
गिरफ्तार
Lucknow
(UP), August 04, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
04 अगस्त। (उप्रससे)। स्पेशल टास्क फोर्स ने आज
अण्डरवर्ड के लिये काम कर रहे शार्प शूटर ओसामा को
गिरफ्तार किया है। ओसामा उर्फ राहुल राय मुम्बई में
गैंगवार के दौरान हुई एक अन्य शूटर की हत्या में
वांछित था। यह जिस गैंग से जुड़ा है वह पहले छोटा राजन
के लिये काम करता था। एसटीएफ ने ओसामा को गिरफ्तार कर
महानगर पुलिस के हवाले कर दिया है।
भाजपा नेता के घर से लूटे गए 50 लाख 80
हजार बरामद
Muzaffar Nagar
(UP), August 04, 2010 (UP Web News) UPSS
मुजफ्फरनगर, 04 अगस्त। (उप्रससे)। भाजपा नेता की पत्नी
की हत्या करके लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक
और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे
से 50 लाख 80 हजार रूपये बरामद किये हैं।
परिवारवाद के आगे झुकना ही पड़ा सूर्यप्रताप शाही को
-उ.प्र.समाचार
सेवा-
लखनऊ, 03 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
सूर्यप्रताप शाही को आखिर पार्टी में पनप रहे
परिवारवाद के आगे झुकना ही पड़ा। उन्होंने दो महीने की
जद्दोजहद के बाद बीती रात जब अपनी कार्यकारिणी घोषित
की तो उसमें पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के पुत्रों
को महत्वपूर्ण स्थान दे दिया। दोनों के पार्टी में पहले
कोई महत्वपूर्ण पद नहीं था। ये दोनों नेता पुत्र हैं
अमित सिंह और आशुतोष टण्डन, इसके अलावा दो अन्य नेताओं
के भरसक प्रयास के बावजूद उनके पुत्रों को प्रदेश
कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला।
पार्टी अध्यक्ष ने जहां पुराने चेहरों को शामिल
करने के लिए अपने कबीना मंत्री के कार्यकाल में अपने
साथ रहे मंत्रियों को पर्याप्त महत्व दिया है। वहीं कई
नये चेहरों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। पार्टी
ने महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी
प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें प्रमुख रूप
से लल्जा रानी गर्ग और प्रेमलता कटियार का नाम प्रमुख
है। दोनों महिलाओं को क्रमश: उपाध्यक्ष और महामंत्री
की अहम जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कई युवा महिलाओं
को मंत्री के पद पर दायित्व सौंप कर पार्टी ने महिला
आरक्षण की घोषणा को पूरा करने की कोशिश
की हपार्टी अध्यक्ष द्वारा बीती रात घोषित कार्यकारिणी
में 10 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री, 18 मंत्री, दो प्रवक्ता,
पांच सह प्रवक्ता बनाये गए हैं। मीडिया प्रभारी के पद
पर नरेन्द्र सिंह राणा को पूर्ववत् रखा गया है जबकि
उनके साथ हरीश श्रीवास्तव को भी मीडिया प्रभारी बना
दिया गया है। इनके सहयोगी के रूप में दो नये सह प्रभारी
बनाये गए हैं। पार्टी ने इसके साथ ही क्षेत्रीय
अध्यक्षों और मंत्रियों की भी घोषणा कर दी है। हालांकि
पार्टी ने सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का
प्रयास किया है किन्तु कुछ क्षेत्रों की उपेक्षा से
असंतोष उभरने की संभावना है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार वीरेन्द्र सिंह सिरोही,
शिव प्रताप शुक्ला, रमापति शास्त्री, राधेश्याम गुप्ता,
धर्मपाल सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वतंत्र देव सिंह,
केदारनाथ सिंह, लाारानी गर्ग तथा डा.महेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष),
नागेन्द्र नाथ (महामंत्री संगठन) तथा राकेश जैन (सह
महामंत्री संगठन), श्रीमती प्रेमलता कटियार,
विन्ध्यवासिनी कुमार, रामनरेश अग्निहोत्री, नरेन्द्र
सिंह, डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा विनोद पाण्डे (महामंत्री),
गोमती यादव, पूर्णिमा वर्मा, अशोक कटारिया, मेजर सुनील
द्विेदी, आशुतोष टण्डन, दयाशंकर सिंह,अमित सिंह,यशवंत
सैनी,डा.रजनी सरीन, संतोष सिंह, अश्विनी त्यागी,
श्रीमती शैलतनया श्रीवास्तव,श्रीमती अनुपमा
जायसवाल,साध्वी निरंजन योति,प्रभुनाथ चौहान,राजेन्द्र
कुमार, सुश्री तृप्ति शाक्य तथा श्रीमती कविता चौधरी (मंत्री),
अशोक धवन (कोषाध्यक्ष), सत्यदेव सिंह व हृदयनारायण
दीक्षित (प्रवक्ता), विजय बहादुर पाठक,राजेन्द्र
तिवारी,मनोज मिश्र (मध्य क्षेत्र), रूप चौधरी (पश्चिम
क्षेत्र) अशोक पाण्डेय (पूर्वी क्षेत्र) के लिये (सह
प्रवक्ता), नरेन्द्र सिंह राणा और हरीश श्रीवास्तव (मीडिया
प्रभारी), दिलीप श्रीवास्तव तथा मनीष मिश्र (सह मीडिया
प्रभारी) बनाये गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शाही ने मोर्चों व प्रकोष्ठ
अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। सुशील शाक्य (किसान
मोर्चा), डा.मधु मिश्रा (महिला मोर्चा), हरीश दुबे (युवा
मोर्चा),विद्यासागर सोनकर (अनुसूचित मोर्चा) तथा सफायत
हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रकोष्ठ प्रमुख पदों पर लल्लन तिवारी (पंचायत
प्रकोष्ठ),गोपाल अंजान (श्रम प्रकोष्ठ), राम कुमार
शुक्ला (चुनाव आयोग प्रकोष्ठ), प्रो,श्यामनन्दन सिंह (चुनाव
प्रबंधन प्रकोष्ठ), सोम नारायण शुक्ला (प्रशिक्षण
प्रकोष्ठ), अनुपम आलोक व योगेन्द्र उपाध्याय (प्रबुध्द
प्रकोष्ठ), तथा विकास गुप्ता को (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंत्री पदों पर पश्चिम
क्षेत्र के लिए सत्यप्रकाश अग्रवाल (अध्यक्ष) व
भूपेन्द्र सिंह (मंत्री),ब्रज क्षेत्र के लिए सुभाष
पटेल (अध्यक्ष) व राम प्रताप सिंह (मंत्री), कानपुर
क्षेत्र के लिए मानवेन्द्र सिंह (अध्यक्ष) व हनुमान
मिश्र (मंत्री) अवध क्षेत्र के लिए लल्लू सिंह (अध्यक्ष)
व सुभाष त्रिपाठी (मंत्री) काशी क्षेत्र के लिए
जयप्रकाश चतुर्वेदी (अध्यक्ष) व देवेन्द्र सिंह (मंत्री),
गोरखपुर क्षेत्र के लिए अष्टभुजा शुक्ला (अध्यक्ष) व
देवेन्द्र सिंह (मंत्री ) बनाये गए हैं।
फरनगर
में भाजपा विधायक हुकुम सिंह की पत्नी की हत्या
Muzaffar Nagar
(UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
मुजफ्फरनगर,
31 जुलाई।
(उप्रससे)। नगर के पाश इलाके गांधी कालोनी में बीती
रात भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपनेता विधान मण्डल दल
हुकुम
सिंह Hukun
Singh Leader B.J.P
की पत्नी की हत्या कर दी गई। विधायक
श्री सिंह की पत्नी की हत्या से नगर में सनसनी फैल गई
है। हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
हत्या पर अपर पुलिस
महानिदेशक का बयान आपत्तिनजनक: भाजपा
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
31 जुलाई।
(उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और
विधान सभा में पार्टी के उपनेता हुकुम सिंह की पत्नी
की हत्या पर अपर पुलिस महानिदेशक के बयान को घोर
आपत्तिजनक बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
सूर्यप्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश की कानून
व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। ज्ञातव्य है कि बीती
रात मुजफ्फरनगर में पार्टी हुकुम सिंह की पत्नी की
हत्या कर दी गई।
वरिष्ठ नेता की पत्नी की हत्या पर
भाजपा ने शोक व्यक्त किया,
प्रशिक्षण
शिविर स्थगित
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
31 जुलाई।
(उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विधानमण्डल
दल के उपनेता हुकुम सिंह की पत्नी की हत्या पर गहरा
शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने इसी शोक के चलते पूर्व
निर्धारित आज से शुरू होने वाला दो दिवसीय प्रशिक्षक
अभ्यास वर्ग भी स्थगित कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज
शनिवार को बताया कि पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के
प्रारम्भ में ही उपनेता श्री सिंह की पत्नी की हत्या
के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
पांच खिलाडियों को लक्ष्मण तथा एक को लक्ष्मीबाई
पुरस्कार
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
31 जुलाई। (उप्रससे)।प्रदेश सरकार
ने वर्ष 2008-2009 के लिए
पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार तथा एक खिलाडी को
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है।
साथ ही 2009-10 के लिए
पात्र सभी खिलाड़ियों से 12
अगस्त तक प्रार्थना
पत्र मांगे गये हैं।
रिश्वत मांगने पर थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी
निलम्बित
Gorakhpur
(UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
गोरखपुर,
31 जुलाई।
(उप्रससे)। ह्त्या के मामले में विवेचना के दौरान एक
निर्दोष व्यक्ति को फंसाने तथा रिश्वत की मांग करने पर
थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया
गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश
पर हुई है।
कड़ा निकालने के लिए
बदमाशों ने वृध्दा का हाथ काट डाला
Azamgarh (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
आजमगढ़,
31 जुलाई।
(उप्रससे)। नगर में एक महिला के गहने लूटने के लिए
बदमाशों ने उसका हाथ ही काट डाला। हाथ काटने से हुए
रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला दो दिन
से लापता थी।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अन्तर्गत हर्रा चुंगी
निवासी श्रीमती संतोषी (उम्र
92
वर्ष) दो दिन से लापता थी। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट
कल दर्ज की गई थी। आज सुबह निकट के प्राइमरी स्कूल
पवईलाड़पुर में उनका शव पड़ा मिला। शव का हाथ कटा हुआ
था। महिला ने उक्त हाथ में चांदी का मोटा कड़ा पहना हुआ
था। बदमाशों ने उक्त महिला के हाथ से उक्त कड़ा निकालने
के लिए उसका हाथ काट दिया था। हाथ काटे जाने से हुए
रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई।
बिहार विधान सभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ
29 जुलाई(उप्रससे)। बहुजन समाज
पार्टी
Bahujan Samaj Party (BSP) बिहार विधान सभा चुनाव
Bihar Vidhan Sabha Election (Bihar Assambly
Election) में सभी सीटों पर अपने
प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने आज कुछ सीटों पर अपने
प्रत्याशी घोषित कर दिये। बिहार आगामी विधान सभा चुनाव
के मद्देनार बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
Mayawati, National President BSP
ने आज
बिहार के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाई की संस्तुति
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ
29 जुलाई
(उप्रससे)। प्रदेश के
लोकायुक्त
न्यायमूर्ति एन0के0
मेहरात्रा
Lokayukt Justice N.K.Mehrotra ने गोरखपुर
Gorakhpur जनपद की एक नगर पंचायत अध्यक्ष
Nagar Panchayat President Badhalganj
District Gorakhpur के खिलाफ कार्यवाई की शासन से संस्तुति की है,
लोकायुक्त ने नगरपंचायत अध्यक्ष
और अधिशासी अधिकारी
Executive Officer
को वित्तीय अनियमित्ताओं का दोषी
पाया है।
रामगढ़ ताल के लिए
3 करोड़ 72
लाख स्वीकृत
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
29 जुलाई(उप्रससे)। प्रदेश सरकार
ने राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यम के अन्तर्गत जनपद
गोरखपुर के रामगढ़ ताल
Ramgharh Tall की प्रदूषण नियंत्रण परियोजना के
लिए तीन करोड़, 72 लाख,
85 हजार,
आठ सौ रूपए की धनराशि स्वीकृत की
है।
मनोज कुमार सिंह हथकरघा निगम के अध्यक्ष
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ,
29 जुलाई(उप्रससे)। प्रदेश सरकार
ने सचिव, हथकरघा
वस्त्रोद्योग मनोज कुमार सिंह
Manoj Kumar Singh, Secretary Handicrafts Cloths
Industry को तत्काल प्रभाव से
राज्य हथकरघा निगम
U.P.State Handicraft Corporation (Nigam)
के संचालक मण्डल में अध्यक्ष के पद
पर नियुक्त किया है। यह जानकारी अवस्थापना एवं
औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप मिश्र ने दी।
बसपा के शासनकाल में अपराधियों का बोलबाला : दीक्षित
Lucknow (UP), July 29, 2010 (UP Web News) UPSS
लखनऊ
29 जुलाई(उप्रससे)। भारतीय जनता
पार्टी
Bhartiya Janta Party (BJP)ने बसपा सरकार पर राजनीति का अपराधीकरण एवं
प्रशासन का राजनीतिकरण करने का आरोप दोहराते हुए कहा
कि बसपा सरकार के शासन में अपराध बढे हैं। माफिया
तत्वों का महिमामण्डन किया जा रहा है। तमाम बसपा
नेताओं पर जघन्य अपराधों के आरोप होने के बावजूद
मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण दे रही हैं। प्रदेश
उपाध्यक्ष प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण
दीक्षित
Hirdya Narayan Dixit, Spoksman UP state BJP
ने आज एक प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य में
आमजन असुरक्षित हैं। अपराधी सरेआम अपराध कर रहे हैं।
कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
ऑपरेशन विजय की वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि
कारगिल शहीद रमेश की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प
शाहजहांपुर,
27 जुलाई। (उप्रससे)। कारगिल युध्द
के ऑपरेशन विजय की वर्षगांठ पर अमर शहीदों को नमन किया
गया। जनपद के जाबांज सिपाही रमेश की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर उनकी शहादत को भी याद किया गया।
'कारगिल दिवस'
सम्पन्न, शहीदों को नमन करने
के कार्यम व गोष्ठियां हुई
लखनऊ,
26 जुलाई(उप्रससे)। भारतीय जनता
पार्टी ने कारगिल युध्द के जाबांज बहादुर शहीदों को
शत् शत् नमन करते हुए आज पूरे राज्य में 'कारगिल
दिवस' मनाया है। प्रदेश
अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही गोमती नगर स्थित कारगिल
युध्द के अमर शहीद मनोज पाण्डेय की प्रतिमा पर
मार्ल्यापण किया। उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित किये और
कहा कि कारगिल युध्द में देश के जांबाज शहीदों ने अपने
पौरूष और पराम के आधार पर पवित्र भारत भूमि के लिये
अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। ऐसे सभी अमर शहीद
बार-बार प्रणाम किये जाने योग्य हैं। हमारी सेना देश
के किसी भी शत्रु का मुंह तोड़ जवाब देने के लिये हमेशा
सक्षम और तैयार रहती है लेकिन केन्द्र की वर्तमान
सरकार राष्ट्रीय स्वाभिमान को बार-बार गिरवी रखकर ही
वार्ताएं करती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही के साथ
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0
रमापतिराम त्रिपाठी तथा महापौर डॉ0
दिनेश शर्मा ने भी श्रध्दांजलि व्यक्त की और
मार्ल्यापण किया।
विधान सभा अध्यक्ष
ने किया पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान
विद्यार्थी जीवन का
बड़ा लक्ष्य निर्धारित करेंः सुखदेव राजभर
लखनऊ, 26 जुलाई
2010। (उप्रससे)। विद्यार्थियों को जीवन का बड़ा
लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जीवन में आये अभाव की
चिंता नहीं करनी चाहिए। अपनी शिक्षा पर ध्यान देना
चाहिए। ये उद्गार आज विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव
राजभर ने व्यक्त किये। श्री राजभर आज विधान सभा के
राजऋषि पुरुषोत्तम दास टण्डन सभागार में पत्रकारों के
मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे
थे।
श्री राजभर ने कहा
कि जीवन में संघर्ष और उतार चढ़ाव की चिंता नहीं करनी
चाहिए। व्यक्ति को उस चींटी से भी सीख लेनी चाहिए जो
दीवार की ऊंचाई पर चढ़ने के लिए बार-बार गिरती है। फिर
भी अपना प्रयास नहीं छोड़ती और अन्ततः वह दीवार पर चढ़
जाती है। इसी तरह जीवन में मिली असफलताओं से भी विचलित
नहीं होना चाहिए। श्री राजभर ने कहा कि उन्होंने स्वयं
अपने जीवन में काफी अभाव का सामना किया है। वे कानून
की पढ़ाई करने के लिए गांव से 40 किमी साइकिल चला कर
आते थे। समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र
सिंह ने विधान सभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा सम्मान
समारोह के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व विधान सभा
अध्यक्ष ने पत्रकारों के उन 27 मेधावी पुत्रों एवं
पुत्रियों को सम्मानित किया जिन्होंने इण्टर मीडिएट तथा
हाई स्कूल में उच्च अंक प्राप्त किये हैं।सभी
विद्यार्थियों को विधान सभा अध्यक्ष की ओर से दो-दो
हजार रूपये सम्मान स्वरूप प्रदान किये गए।
सम्मानित होने वाले
विद्यार्थियों में शैलजा कांत उपाध्याय पुत्र अनिल
उपाध्याय, नैमिष श्रीवास्तव पुत्र बसंत श्रीवास्तव,
सोनाली श्रीवास्तव पुत्री बसंत श्रीवास्तव
(सीबीएसई बोर्ड 12 वीं कक्षा), भूमिका गोस्वामी पुत्री
शिवशंकर गोस्वामी (सीबीएसई बोर्ड 10 वीं कक्षा). रंजनी
शर्मा पुत्री विजय शर्मा, सौम्या जोशी पुत्री जगदीश
जोशी, नाइला पुत्री मकसूदुल हसन, अर्चना सिंह नेगी
पुत्री भारत सिंह नेगी, विशेष तिवारी पुत्र प्रेमकांत
तिवारी, सैय्यद नादिरा अशरफ पुत्री सैय्यद जुल्फिकार
अली अशर्फी, अनुकृति गुप्ता पुत्री अरविन्द गुप्ता,
मरियम हिसाम पुत्री इसामुल इस्लाम सिद्दीकी (आईसीएसई
बोर्ड 12 वीं कक्षा) , मानसी उपाध्याय
पुत्री प्रदीप उपाध्याय, अभिजीत सिंह पुत्र शिवशरण
सिंह, फराज तलहा पुत्र कुलसुम तलहा, सैफ अशरफ पुत्र
मकसूदुल हसन, वारुणी मिश्रा पुत्री अशोक मिश्रा, हिरा
फिरासत पुत्री फिरासत उल्लाह खान, हमना हिसाम सिद्दीकी
पुत्री हिसामुल इस्लाम सिद्दीकी (आईसीएसई बोर्ड 10 वीं
कक्षा) , विपुल सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिह, जेबा
नासिर पुत्री औबैद उल्लाह नासिर, एरम फातिमा पुत्री
शोएब अनवर, अंकुर तिवारी पुत्र हेमंत तिवारी (यूपी
बोर्ड 12 वीं कक्षा), अखिल वर्मा पुत्र छेदी लाल वर्मा,
सौम्या वाजपेयी पुत्री अशोक वाजपेयी, पारुल शर्मा
पुत्री जगदीश शर्मा तथा सौरभ सिंह पुत्र सर्वेश कुमार
सिंह ( यूपी बोर्ड 10 वीं कक्षा) शामिल थे। सम्मान समारोह में बच्चों के अभिभावक
तथा अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
मेधावी छात्र छात्राओं
ने विधान भवन का सभा मण्डप देखा
लखनऊ, 26 जुलाई
2010। (उप्रससे)। पत्रकारों के मेधावी बच्चों ने आज
विधान सभा में आयोजित सम्मान समारोह के बाद विधान भवन
का सभा मण्डप देखा तथा उसके अन्दर जाकर संसदीय
कार्यवाही के संचालन की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्हें
जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विधान सभा के वरिष्ठ
अधिकारियों के अलावा स्वयं विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव
भर भी मौजूद थे। बच्चों को बताया गया कि विधान सभा में
पक्ष और विपक्ष के बैठने के स्थान अलग अलग होते हैं तथा
मुख्यमंत्री नेता सदन के रूप में पक्ष के साथ बैठतीं
हैं तथा नेता विपक्ष अपने दल तथा अन्य विपक्षी दलों के
साथ दूसरी ओर बैठते हैं। मेधावी छात्र छात्राओं को
अध्यक्ष का आसन तथा हां और नहीं लाबी के बारे में भी
जानकारी दी गई। इन बच्चों ने अत्यन्त रूचि लेकर संसदीय
कार्यों तथा विधान भवन की जानकारी ली।
|