::::Welcome to UP Web News :::
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  Facebook Activities  
 
Home>News-Facebook
फेसबुक से परवान चढ़ा प्रेम, हकीकत जान वापस लौटी युवती

कन्नौज। फेसबुक के जरिए युवक-युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ा। बाद में दोनों के बीच मोबाइल से बातें होने लगीं। इटावा की रहने वाले युवती जब कन्नौज के छिबरामउ निवासी युवक के पास पहुंची। यहां हकीकत जान वह वापस लौट गई। हालांकि चर्चा लव जेहाद की भी है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। Read More

फेसबुक ने पूरे किये दस साल
Facebook: तीन साल में 30 लाख किशोर यूजर घटे
Tags: Facebook
Publised on : 04 February 2014 Time: 16:36

बूढे से लेकर जवान तक सभी आज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।भारत में इसका प्रयोग करने वालों की संख्या करोड़ो में हैं। आज फेसबुक अपना 10 वां जन्मदिन मना रहा है। दस साल के फेसबुक को इस समय अपने युवा इस्तेमालकर्ताओं को अपने साथ जोड़े रखने के लिए विभिन्न प्रकार के नये प्रयोग करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्क जुकरबर्ग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से चार फरवरी 2004 को फेसबुक की शुरुआत की थी।
इस साइट का प्रारूप इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि यह छात्रों को एक दूसरे से जोड़े, उन्हें अॉनलाइन अपनी एक पहचान कायम करने में मदद करे कंपनी द्वारा हाल ही में जारी किये गये आंकड़ों से पता चलता है कि सोशल नेटवर्किंग साइट ने पिछले दस सालों में अपना काफी विस्तार किया है और प्रति माह 1.2 अरब लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली में आयोजित एक आयोजित भाषण में कहा कि मुझे नहीं पता था कि फेसबुक मुझे दुनिया के सबसे धनी लोगों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर देगा। फेसबुक को अब कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आइस्ट्रेटजीलैब की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने जनवरी 2011 से 2014 के बीच 13 से 17 आयु वर्ग के 30 लाख उपभोक्ता को गंवा दिए हैं। फेसबुक को आज कई साइटो से चुनौतियां मिल रही है।

फेसबुक ने पूरे किये आठ साल
Tags: Facebook

 

 

Publised on : 05  February  2012       Time  19:25

ह्यूस्टन, 05 फरवरी। (उप्रससे)। विश्व  की सर्वाधिक लोकप्रिय सोसल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की स्थानपा को आठ साल पूरे हो गए हैं। इसकी स्थापना चार फरवरी 2004 को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में की गई थी। फेसबुक के इस समय 84.5 करोड़ यूजर हैं। साइट शीघ्र ही एक अरब यूजर तक पहुंच जाएगी।

फेसबुक की स्थापना हार्वर्ड विश्वविद्यालय के चार छात्रों मार्क जुकरबर्ग, एडुआडो सेवेरिन, डस्टिन मास्कोविज एवं क्रिस ह्यूग्स ने की थी। इनका नेतृत्व मार्क जुकबर्ग ने किया था। चारों विद्यार्थीा सहपाठी थे तथा एक ही कमरे में रहते थे। इसी कमरे में फेसबुक की स्थापना की गई थी। फेसबुक को पहले हार्वर्ड के चात्रों के लिए बनाया गया था। बाद में इसे अन्य कालेजों से बी जोड़ दिया गया। फिर जनता के उपयोग के लिए इसे खोला गया। शुरुआत में इसका नाम द फेसबुक डाट काम था। अब इसे केवल फेसबुक के नाम से जाना जाता है।

प्राइवेसी में घुसपैठ पर फेसबुक के खिलाफ मुकदमा

पर्सनल लाइफ में घुसपैठ पर फेसबुक यूजर कोर्ट पहुंचा
Publised on : 2011:10:08       Time 10:50

विचिता (अमेरिका), ,8 अक्टूबर।(उप्रससे)। Wichita (America), Oct 08, 2011. लोकप्रियता के सभी रिकोर्ड तोड़ चुकी सोसल नेटवर्किंग साइट फेसबुक एक के बाद एक मुकदमों में फंसती जा रही है। अब उसके खिलाफ निजता के उलल्घंन तथा निजी अकाउण्ट में घुसपैठ का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया गया है। संघीय मुकदमा फेसबुक के एक उपयोगकर्ता ने जिला अदालत में दायर किया है। उपयोगकर्ता ने फेसबुक पर आरोप लगाया है कि उसकी निजी गतिविधियों में घुसपैठ करके फेसबुक ने वायरटेप कानूनों का उल्लंघन किया है। फेसबुक ने यह घुसपैठ उस समय की जब उपयोगकर्ता ने अपना एकाउण्ट लागआफ किया हुआ था। पेशे से वकील जान ग्राहम ने यह मुकदमा बुधवार को कंसास की अदालत में दायर किया। ग्राहम ने मांग की है कि अमेरिका के 15 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं के लिये इस केस को क्लास एक्शन केस का दर्जा दिया जाए।

नेट पर हमले से तिलमिलाये दिग्विजय ने एफआईआर कराई

F.I.R against Facebook,Twitter & You tube in India

Publised on : 2011:10:04       Time 11:52    

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। (उप्रससे)। सोसल नेटवर्किंग साइट्स और न्यूज वेब साइट्स पर हो रहे हमलों से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह तिलमिला गए हैं। वे जुबानी हमलों और अखबारी बयानवाजी में अपने बड़बोलेपन से बाजी मार ले जाते हैं। विरोधियों पर जैसे चाहे वैसे आरोप जडते है किन्तु इंटरनेट से वे पार नही पा रहे हैं। उनके बड़बोलेपन और राष्ट्रविरोधी शक्तियों के पक्ष में दिये गेए बयानों से सोसल नेटवर्किंग साइट्स के लेखक, सदस्य, ब्लागर और वेब पत्रकारों ने उनकी बखिया उधेड़ कर रख दी है। उनके कार्टून बनाकर फेसबुक, यू ट्यूब पर डाले गए हैं। तमाम वेब साइट्स उनका मखौल उड़ाती नजर आ रही हैं। ट्विटर पर ऐसे कमेंट आ रहे हैं जिनका दिग्विजय के पास कोई जबाव नहीं होता है। ऐसे हालात में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अब बचाव के लिए पुलिस की शऱण ली है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ई.ओ.डब्लू शाखा में फेसबुक, ट्बिटर, यू-ट्यूब, एम.एस.एन, इब्बो, सुलेखा समेत 10 वेब साइट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ इन वेब साइट्स पर अपमानजनक, कष्टकारक और छवि को नुकसान पहंचाने वाली बातें लिखी गई हैं। पुलिस ने सूचना प्रोद्योगिकी कानून (आईटी एक्ट) में मामला दर्ज कर लिया है। श्री सिंह ने यह रिर्पोर्ट दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू शाखा में गुरुवार को दर्ज करायी है।

Facebook Launches Its Groupon Killer

 

Facebook is launching its widely anticipated group buying service called Deals today, the Times says. It was long believed that Facebook would do something like this, and it puts it in direct competition with Groupon and LivingSocial. Deals is launching in five test cities: Atlanta, Austin, Dallas, San Diego and San Francisco......................

Court: Harvard twins stuck with Facebook agreement

Cortesy by: Alexa.com, dated 2011:04:12, Tuesday

Apil 11, 2011

SAN FRANCISCO – A federal appeals court ruled Monday that former Harvard University schoolmates of Facebook founder Mark Zuckerberg can't undo their settlement over creation of the social networking site.

 

Multimedia

Facebook's fast growth
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET