|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

बारह हिमालयी राज्यों में असम आगे निकला, मेघालय, मिजोरम व सिक्किम नियंत्रण में

हिमालयी राज्यों में उत्तराखण्ड तीसरे स्थान पर, जम्मू कश्मीर दूसरे

भूपत सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: #Corona Crises in Himalayan States, Sikkim, Nagaland, Uttarakhand, J&K, Laddakh, Assam
Publised on : 2020:06:28     Time 20:07              Last  Update on  : 2020:06:28     Time 20:07

देहरादून, 28 जून 2020। (उप्रससे)। बारह हिमालयी राज्यों की कोरोना बुलेटिन में असम ने अब जम्मू कश्मीर को पीछे छोड़ दिया है, यहां औसतन प्रतिदिन 218 मामले बढ़ रहे हैं। गनीमत है कि मौत का आंकड़ा फिलहाल 10 पर ठहरा है। आज असम में कोरोना के कुल मामले 7165, सक्रिय 2341, ठीक हुए 4814 यानि रिकवरी रेट 61 प्रतिशत से अधिक है।
12 हिमालयी राज्यों में आज कोरोना के कुल मामले 22059, सक्रिय केस 8042, ठीक हुए मामले 13863 व 154 मौत रिकार्ड हुई हैं। देश में कोरोना के मामले आज 531,459 हो चुके हैं और सक्रिय 204,093, ठीक हुए 311,233 व मौत 16133 हुई हैं। 12 हिमालयी राज्यों का इस आंकड़े में योगदान 4 प्रतिशत व मृत्यु मामलों में एक प्रतिशत से भी कम है।
जम्मू कश्मीर अब तक पहले स्थान पर था - यहां विगत सप्ताह में औसतन प्रतिदिन 161 मामले कोरोना के आ रहे हैं। अब कुल मामले 6966, सक्रिय 2647 और 94 लोगों की मौत रिकार्ड हुई है। रिकवरी रेट 60 प्रतिशत और विगत सप्ताह में 13 मौत हुई हैं।
तीसरे स्थान पर उत्तराखंड बना हुआ है - यहां विगत सप्ताह में औसतन 66 मामले प्रतिदिन रिकार्ड किए जा रहे हैं और मृत्यु का आंकड़ा 37 हो चुका है। जम्मू कश्मीर के बाद यह सबसे ज्यादा मृत्यु दर है और यह आंकड़ा भले ही राष्ट्रीय स्तर से नीचे हो लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को ही इंगित करता है। उत्तराखंड का रिकवरी रेट 68 प्रतिशत और मृत्यु दर एक प्रतिशत से अधिक है।
त्रिपुरा में अब तक 1331 कोरोना मामले दर्ज हुए हैं - विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन 20 मामले कोरोना के बढ़े हैं। अब सक्रिय मामले 267 और 1071 ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छी बात यही है कि मौत का आंकड़ा अभी एक पर ही रूका है। रिकवरी रेट 79 प्रतिशत सबसे बेहतर है।
मणिपुर में 1092 कोरोना मामले आ चुके हैं। विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन यहां 45 मामले प्रतिदिन रिकार्ड किए गए हैं। रिकवरी रेट 40 प्रतिशत और अभी कोई मौत नहीं हुई है।
लद्दाख में कुल मामले 960 और सक्रिय मामले 405 और ठीक हुए 554 और एक मौत अभी तक दर्ज हुई है। विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन यहां 17 कोरोना मामले बढ़े हैं। रिकवरी दर 58 प्रतिशत और मौत पर अंकुश बना हुआ है।
हिमाचल प्रदेश का स्थान हिमालयी राज्यों में सातवें स्थान पर बना हुआ है। यहां कुल मामले आज 874, सक्रिय 385 और 504 ठीक हो चुके है। 9 मौत अभी तक हो चुकी हैं। रिकवरी रेट 57 प्रतिशत है और विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन 31 कोरोना के मामले बढ़े हैं
नागालैंड में पहले कोरोना मामले शून्य दर्ज किये जा रहे थे लेकिन आज यहां 387 कोरोना के मामले हैं। विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन यहां 26 से अधिक कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। रिकवरी रेट 42 प्रतिशत और अभी तक कोई मौत रिकार्ड नहीं हुई है।
अरूणाचल प्रदेश में कोरोना का कहर एक बार ठहर सा गया था लेकिन अचानक फिर फूटने से अब कोरोना के कुल मामले 174 हो गए हैं। विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन 6 कोरोना के मामले बढ़े हैं। आज कुल मामले 177, सक्रिय 122 और 54 ठीक हो गए हैं। रिकवरी रेट 28 प्रतिशत और अभी तक एक मौत दर्ज हुई है।
मिजोरम में आज कुल मामले 149, सक्रिय 94 व 55 ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 36 प्रतिशत और मृत्यु दर फिलहाल शून्य है। विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन एक के आसपास कोरोना के मामले दर्ज हो रहे हैं।
सिक्किम में कुल मामले अब 87 हो चुके हैं और विगत सप्ताह औसतन प्रतिदिन 2 मामले कोरोना के दर्ज हुए हैं। मृत्यु दर अभी शून्य पर ठहरी हुई है।
मेघालय प्रांत में कोरोना की स्पीड अब थम सी गई है। विगत सप्ताह यहां मात्र 4 मामले रिपोर्ट हुए हैं। रिकवरी रेट 87 प्रतिशत से अधिक और एक मौत आज तक रिकार्ड हुई है।
असम में कोरोना के अलावा बाढ़ ने भी स्थिति को भयावह बना दिया है लेकिन उत्तर पूर्व का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां कोरोना की जंग को बेहतर ढंग से लड़ा जा रहा है। कोविड - 19 का आधुनिक अस्पताल यहां सभी सातों नार्थ इस्ट राज्यों के लिए निर्मित किया जा चुका है।

News Source Bhupat Singh Bist Dehradun , UP Samachar Sewa/UP Web News

Summary: Now Assam is more infected then J&K by Corona Virus, Uttarakhand 3rd

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET