देहरादून ।राजस्व एवं बाढ़ नियन्त्रण मंत्री यशपाल आर्य ने आगामी
वर्षा ऋतु व नदियों में वर्षा जल से आने वाली बाढ़ से
प्रभावित होने वाले जिलों की सुरक्षा व स्थिति
नियंत्रण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। श्री आर्य
ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ सुरक्षा
हेतु राज्य सेक्टर में बजट की व्यवस्था कर ली जाय।
उन्होंने कहा कि अधिकारी मानसून में हर परिस्थिति से
निपटने के लिये तैयार रहें। इन तैयारियों के लिये
वित्त विभाग से बजट की मांग की जायेगी। श्री आर्य ने
विभाग की सभी कार्य योजनाओं को पूर्ण करने के लिये एक
निर्धारित लक्ष्य रखा है। मंत्री ने वर्षा शुरू होने
से पूर्व ही नदियों के कटाव को रोकने तथा सुरक्षा
दीवारों के निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी
विभागीय अधिकारियों को दिये गये। सचिव सिंचाई आनंद
वर्द्धन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मानसून से होने
वाले नुकसान और सिंचाई विभाग के लम्बित कार्यां को
पूर्ण करने के लिय बजट हेतु केन्द्र सरकार से लगातार
पत्राचार किया जा रहा है। श्री आर्य ने नाबार्ड,
कंटीजेंसी, सीएसएसआर तीनों मुद्दों पर मुख्यमंत्री से
भी चर्चा करने की बात कही।
|