U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  नन्दा राजजात यात्रा 17 अगस्त से शुरु होगी
Tags: Nanda Devi, Nanda Rajjat Yatra, Dehradun Chief Minister Harish Rawat
Publised on : 12 May 2014  Time 16:10
 

Nanda Devi dolli in Nanda Rajjat yatra Uttarakhandदेहरादून। आपदा के कारण गत वर्ष स्थगित कर दी गई नन्दा राजजात यात्रा अब 17 अगस्त से फिर शुरु होगी। यात्रा तीन सितम्बर तक चलेगी। प्रदेश सरकार ने यात्रा की व्यवस्था के लिए 91.60 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदेश सरकार द्वारा दी गई। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यात्रा की व्यवस्था के लिए बैठक आयोजित की।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को हिमालय का कुम्भ बताते हुए कहा कि इसकी सफलता के लिए सभी विभागों को मिलकर समयबद्ध रूप से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पड़ावों को यात्रा मार्ग से जोड़ा जाए। इसके लिए विधान सभा के उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी को जिम्मेदारी सोंपा गई है। अभी तक यात्रा पर पड़ने वाले 25 पड़ाव निर्धारित हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये किये जिन मार्गों से होकर यात्रा आती है उन सभी को जोड़ा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि यात्रा के मार्ग को निर्धारित मार्ग में दुरुस्त किया जाए। बारह साल में एक बार होने वाली नन्दा राजजात यात्रा गत वर्ष 2013 में प्रस्तावित थी। किन्तु प्राकृतिक आपदा के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।

उत्तराखंड की नंदा राजजात यात्रा अब अगले साल होगी ! भारत के आकाश में नेपाल की घुसपैठ, चीन का नया दांव  !

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET