U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Home>UK News
पत्रकार नकारात्मक छवि न बनायेंः त्रिवेंद्र रावत
  - भूपत सिंह बिष्ट-
Tags: Trivendra Singh Rawat, CM UK, Uttarakhand journalists union UJU
Publised on :  26 January 2019, Time: 22:05

देहरादून, 26 जनवरी 2019। त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की नकारात्मक छवि न गढ़ने की पत्रकारों को नसीहत दी है। त्रिवेंद्र रावत ने ऐपीजे अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जब अब्दुल कलाम इजरायल के दौरे पर थे तो रात्रि में वहां भयंकर विष्फोट सुनायी दिया लेकिन अगली सुबह अखबारों में सकरात्मक खबरें पहले पन्ने पर रहीं और विष्फोट की खबर को अंदर के पन्नों पर सामान्य कवरेज दी गयी।
त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के पहले अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे।
अटल आयुष योजना को उत्तराखँडवासियों के लिए रामबाण मानते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले चरण में 23 लाख परिवारों को योजना कार्ड दिया जा रहा है और अगले चरण में राज्य के सभी एक करोड़ आठ लाख नागरिकों को अटल आयुष्मान योजना का कार्ड उपलब्ध रहेगा।
देव भूमि रत्न अवार्ड के विजेताओं की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए त्रिवेंद्र रावत ने युवाओं से अपील की व भीे अपने जीवन से "ना" शब्द को हटायेंगे तो उन्हें निसंदेह सफलता हाथ लगेगी। उत्तराखंड की बेटियों ने देश - विदेश के हर क्षेत्र में सफलता का परचम  लहराना शुरू कर दिया है। 
देहरादून के मेयर सुनील उनियाल ने पत्रकारों से गुजारिश की कि वे अपनी कलम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का भरपूर समर्थन करें। कार्यक्रम का संचालन गिरधर शर्मा, महामंत्री यूपीयू ने किया और इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गये।

Some other news stories

 
   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET