|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
किसान बिलों अनौखा विरोध, कांग्रेस ने इंडिया गेट पर ट्रैक्टर फूंका, पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार
Tags: Kisan Bill, Congress, Trector burned, India Gate, New Delhi
Publised on : 2020:09:28      Time 17:05    Last  Update on  : 2020:09:28      Time 17:05

नई दिल्ली, 28 सितंबर। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। किसान बिलों के विरोध में कांग्रेस ने आज इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर फूंक दिया। ट्रैक्टर को कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ता पंजाब से लाये थे। राजपथ पर ट्रैक्ट्र को आग के हवाले करने के आरोपी पांच युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ये पांचों पंजाब के निवासी हैं। इसके साथ ही इनके कब्जे से एक इनोवा कार को भी पुलिस ने सीज किया है।
आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता जोकि 10 से 15 के बीच थे। एक ट्रक पर लाटकर ट्रैक्टर लोक नई दिल्ली के प्रमुख इंडिया गेट पर लाये थे। यहां करीब पौने आठ बजे इन्होंने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। दमकल को जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची दो गाडियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने इसी दौरान ट्रैक्टर फूंकने वाले पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। इन्होंने स्वीकार किया कि वे पंजाब कांग्रेस से संबंधित हैं तथा युवा इकाई के सदस्य हैं। इनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी पहचान मनजोत सिंह (36), रमनदीप सिंह (28), राहुल (23), साहिब (28) और सुमित (28) के तौर पर हुई है। ये सभी पंजाब के निवासी हैं।
उधर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि संगठन की पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं ने कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर को आग लगाई। युवा कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आज पंजाब युवा कांग्रेस ने गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए इंडिया गेट पर किसानों के साथ ट्रैक्टर आग के हवाले किया और प्रदर्शन किया।
किसान बिलों के विरोध में ट्रैक्टर फूंकने की घटना को भाजपा ने नाटक करार दिया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की नौटंकी कहा है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET