|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
गांव की खुशहाली से ही देश खुशहाल होगाः डा. जयपाल सिंह व्यस्त
मुरादाबाद में हुआ ग्राम भारती के स्वतंत्रता दिवस विशेषांक का विमोचन
Tags:Moradabad, Dr Jaipal Singh Vyast, MLC Bareiilly-Moradabad, Gram Bharti, Bharati
Publised on : 2020:09:10      Time 18:09    Last  Update on  : 2020:09:10      Time 18:09

Vimochan Gram Bharti Forthnightly Newspaper at Moradabad by Dr Jaipal Singh Vyast MLC WITH Sarvesh Kumar Singh senior Journalist

मुरादाबाद, 10 सितंबर 2020, ( उप्र समाचार सेवा )। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के अधिष्ठाता मंडल के सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा है कि गांव की समृद्धि से ही देश समृद्ध होगा। भारत की आत्मा गांव में बसती है। गांव का हर निवासी किसान, खेतिहर मजदूर जब खुशहाल हो जाएगा तो देश उन्नत होगा। डा. व्यस्त ने यह विचार ग्रामीण पत्रकारिता के लिए समर्पित पाक्षिक समाचार पत्र ग्राम भारती Gram Bharti के स्वतंत्रता दिवस विशेषांक के विमोचन अवसर पर व्यक्त किये।
महानगर के बुद्धि विहार स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद् सदस्य श्री व्यस्त ने कहा कि यह देश ग्रामों में बसता है। ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत और गांव से जुड़ी से हुई किसानों की, मजदूरों की जितनी भी समस्याएं हैं, उन सभी के समाधान के प्रयास का माध्यम है यह पाक्षिक समाचार पत्र ग्राम भारती। हम ग्राम देवता का सम्मान करते हैं, आदर करते हैं। यह देश तभी खुशहाल होगा, जब किसान, मजदूर, गांव में निवास करने वाला हर व्यक्ति खुशहाल होगा। हमारी खेती, हमारा पशुधन तथा जो अन्य भी धन है वह तभी सुरक्षित रहेगा, निरंतर आगे बढ़ेगा किसान की समृद्धि होगी। हमारे किसान और गांव की समृद्धि ही देश की समृद्धि है। वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ग्रामीण पत्रकारिता और गांव के लिए किया जा रहा यह कार्य प्रशंसनीय है, सराहनीय है। गांव के लिए प्रकाशित हो रहा यह पाक्षित निरंतर प्रकाशित होता रहे, सभी पाठकों को लाभान्वित करता रहे। इसके लिए ग्राम भारती को शुभकामनाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और मुरादाबाद प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि ग्राम भारती गांवों की खबरों को मीडिया में लाने के लिए एक मिशन की तरह काम कर रहा है। समाचार पत्र पूरी तरह से गांव और किसान को समर्पित है। कृषि की उन्नति के लिए ग्राम भारती द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इस मौके पर ग्राम भारती के संपादक सर्वेश कुमार सिंह ने ग्राम भारती के बारे जानकारी देते हुए बताया कि समाचार पत्र पूरी तरह से गांव, किसान, कृषि, सहकारिता और पंचायतों को समर्पित है। इस समाचार पत्र को अपराध और राजनीति की खबरों तथा रिपोर्टों से पूरी तरह से अलग दूर रखा जाता है। बगैर किसी राजनीतिक समर्थन या विरोध के यह समाचार पत्र सिर्फ और सिर्फ गांव, किसान और खेती की समस्याओं को देश के सामने उजागर करता है। उनकी आवाज को स्वर देता है। श्री सिंह ने बताया कि समाचार पत्र का प्रकाशन बगैर किसी सरकारी सहयोग या अनुदान के किया जा रहा है। इसमें समाज का योगदान सराहनीय है।
इस अवसर पर पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने सहयोगी संस्थान उत्तर प्रदेश समाचार सेवा के कार्यों तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कार्यों तथा विस्तार की जानकारी भी दी। विमोचन के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 
 
Rural News Paper Gram Bharati special isshue inaugrated by Dr Jay Pal Singh Vyast MLC at Moradabad Residence on 10nth September 2020, with Sarvesh Kumar Singh senior Journalist
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET