|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
राज्य सभा चुनावः मंत्री हरदीप पुरी समेत भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Tags: Rajya Sabha Nomination, BJP Candidate
Publised on : 2020:10:27      Time 18:10    Last  Update on  : 2020:10:27      Time 18:10

राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिले कियेलखनऊ, 27 अक्टूबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

भाजपा द्वारा राज्य सभा की खाली हुई दस सीटों में से आठ पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन आठ प्रत्याशियों हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, नीरज शेखर, पूर्व डीजीपी ब्रजलाल, पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे, बीएल वर्मा, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी तथा पार्टी की पूर्व मंत्री गीता शाक्य ने नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप बजाज ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन के पूर्व सभी प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी का माल्यार्पण कर  स्वागत किया गया। पार्टी के सभी प्रत्याशी एक साथ विधान भवन पहुंचे तथा राज्य सभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये।
 

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET