|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
हाथरस में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और समर्थकों पर लाठी चार्ज, बाल बाल बचे चौधरी, समर्थक घायल
हाथरस पुलिस का आरोप रालोद नेताओं ने की अभद्रता, पुलिस बल पथराव
Tags:Hathras, Police lathi charge, Jayant Chaudhry, RLD Leader
Publised on : 2020:10:04      Time 21:11    Last  Update on  : 2020:10:04      Time 21:11

Lathi chargeहाथरस, 04 अक्टूबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी और उनके समर्थकों पर रविवार को यहां पीडिता के गांव पास पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे चौधरी बाल बाल बचे। उन्हें कार्यकर्ताओं ने घेरे में लेकर लाठियों से बचाया। जबकि उन्हें बचाने पर कई कार्यकर्ता घायल हो गए। उधर पुलिस ने रालोद नेताओं पर उपद्रव करने का आरोप लगाया है।
ज्ञातव्य है कि आज रालोद के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल यहां चांदपा क्षेत्र की पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहा था। इस प्रतिनिधि मंडल को गांव के बाहर ही पुलिस ने रोक लिया। उन्हें कहा गया कि सिर्फ पांच लोगों को जाने की अनुमति है। लेकिन, नेता अपने समर्थकों के साथ जाने पर अड़ गए। इससे पुलिस के साथ उनकी कहा सुनी हुई और बाद में तीखी झड़प हो गई। इसी दौरान जब जयंत चौधरी मीडिया प्रतिनिधि से बात कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। नेताओं ने भागकर किसी तरह एक जगह आड़ ली। लेकिन, पुलिस वहां भी पहुंच गई और पीटती रही। इसी दौरान नेताओं ने जयंत चौधरी को अपने घेरे में लेकर पुलिस की लाठियों से किसी तरह बचाया। बाद में पहुंचे एसडीएम ने पुलिस को लाठी चार्ज से रोका और नेताओं को बचाया।
सपा नेता मिले पीड़िता के परिवार से
उधर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने भी पीडिता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीडिता के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में पीडिता के परिवार से मिला। प्रतिनिधि मंडल में कई प्रदेश स्तरीय नेता शामिल थे।
 

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET