|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
सत्ता में आने पर कूड़ेदान में फेंक देंगे किसान विरोधी तीनों कानून: राहुल गांधी
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में ट्रैक्टर रैली
Tags:Punjab, Moga, Trector Rally, Rahul Gandhi, Captain Amrinder Singh
Publised on : 2020:10:04      Time 20:13    Last  Update on  : 2020:10:04      Time 20:13

मोगा ( पंजाब), 04 अक्टूबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सत्ता में आने पर किसान विरोधी तीनों कानूनों को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। ये कानून किसान विरोधी हैं। इनसे किसानों का कोई हित होने वाला नहीं है। श्री गांधी रविवार को यहां खेती बचाओ यात्रा के शुभारंभ के मौके पर किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे।
किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को शुरु करने से पहले आयोजित इस सभा में श्री गांधी ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार अडानी और अंबानी की है। उन्हीं के इशारे पर सरकार काम कर रही है। सरकार जो कानून लेकर आयी है, वे कोरोना के बीच में लाये गए थे। इन पर लोकसभा और राज्य सभा में चर्चा ही नहीं की गई। कानूनों को उद्योगपतियों खासकर अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है। कानून लागू होने के बाद किसानों को अडानी अंबानी से ही बात करनी पड़ेगी। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून किसानों के हित में हैं तो किसान आन्दोलन क्यों कर रहे हैं। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी शामिल हुए। ट्रैक्टर यात्रा बांधी कलान से जट्टपुरा तक निकाली गई। यात्रा पचास किमी की दूरी तय करेगी तथा इस बीच पड़ने वाले सभी विधान सभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
 

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET