|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
हाथरस कांड की सीबीआई जांच होगी: योगी आदित्यनाथ
हाथरस से लौटे वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद सीएम आदित्यनाथ ने लिया फैसला
Tags:Hathras, CBI, CM Yogi Adityanath
Publised on : 2020:10:03      Time 22:19    Last  Update on  : 2020:10:03      Time 22:19 

लखनऊ, 03 अक्टूबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला किया है। उन्होंने यह फैसला हाथरस से लौटे अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी की रिपोर्ट के बाद लिया। दोनों अधिकारियों ने आज हाथरस में पीडिता के घर जाकर परिवार से मुलाकात की थी।
ज्ञातव्य है कि हाथरस की पीडिता की मौत के बाद से ही मामले में राजनीति गर्मायी हुई है। उसकी अन्त्येष्टि के बाद यह मामला बेहद गर्म हो गया है। क्योंकि उसके शव को रात में ही जला दिया गया था। इस मामले में विरोधी दल लगातार राजनीति कर रहे हैं और सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस और सपा ने राजधानी में कई दिनों तक इस मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन किये, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। उधर पीडिता के गांव में भी लगातार मीडिया और पुलिस के बीच तकरार हो रही है। कई दलों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की थी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला कर लिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने स्वयं आज सायं करीब आठ बजे ट्बीट कर करके दी।
राहुल, प्रिंयका मिले पीडिता के परिवार से
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को आज हाथरस में पीडिता के परिवार से भेंट करने की इजाजत दे दी गई। इसके बाद वे पीडिता के परिवार से मिले। परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने बताया कि परिवार ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही पीडिता के पिता ने जिला प्रशासन पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीडिता के परिवार ने शव को जबरन जलाने का भी पुलिस पर आरोप लगाया है।

 
 
Rural News Paper Gram Bharati special isshue inaugrated by Dr Jay Pal Singh Vyast MLC at Moradabad Residence on 10nth September 2020, with Sarvesh Kumar Singh senior Journalist
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET