|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
Shahjahanpur: निगोही थाने पर हमला, एसओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल
तिलहर विधायक के चालक समेत 58 लोगों पर बलवा, लूटपाट, जानलेवा हमला, मारपीट  की रिपोर्ट
Tags: Shahjahanpur News, PS Nigohi, SHO
Publised on : 2020:10:02      Time 19:15    Last  Update on  : 2020:10:02      Time 19:15 

शाहजहांपुर, 02 अक्टूबर 2020, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। थाना निगोही क्षेत्र में बिजली ना आने पर पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ करने के साथ ही लाइनमैन से मारपीट की। इसके बाद प्रधान समर्थकों ने निगोही थाना घेर लिया और थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष के अलावा चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यही नहीं, प्रधान सर्मथक थानाध्यक्ष का मोबाइल भी लूट ले गए। मामले में उपकेंद्र के जेई और इंस्पेक्टर की तरफ से आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूटपाट, जानलेवा हमला, मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।
हमजापुर निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र राठौर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा का चालक है। महेंद्र राठौर गुरुवार शाम विधायक रोशन लाल के घर से अपने गांव पहुंचा तो उसने देखा कि गांव में बिजली नहीं आ रही है। वह अपने तीन-चार साथियों के साथ बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गया। बिजली नहीं आने की बात को लेकर उसकी उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन शिवेंद्र और रमन से नोकझोंक हो गई ।

इसके बाद महेंद्र गांव गया और दर्जनों समर्थकों के साथ उपकेंद्र पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ की और लाइनमैनों से मारपीट की। मौके पर पीआरवी 112 टीम पहुंची। घायल लाइनमैन को थाने ले आई। इसी दौरान पूर्व प्रधान/ चालक महेंद्र राठौर भी ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गया और उसने थाने का घेराव कर लिया। इंस्पेक्टर गोविंद सिंह और पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो महेंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे इंस्पेक्टर गोविंद सिंह, सिपाही हर्ष, सूरज और सुनील घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी संजय कुमार फोर्स के साथ थाने पहुंचे। देर रात एसपी सिटी ने फोर्स के साथ आरोपियों की गिफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों में ताला डालकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर और जेई गजेंद्र पाल की तहरीर पर चालक महेंद्र राठौर, नरेश कुमार, पातीराम, पप्पू, सुभाष, अनिल, दयाशंकर समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीएसी को थाने में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान महेंद्र राठौर समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिसकर्मियों से मारपीट और लूटपाट करने वाला विधायक का चालक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। बीती रात थाना निगोही क्षेत्र में बिजली ना आने पर तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा के चालक महेंद्र राठौर ने अपने समर्थकों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ करने के साथ ही लाइनमैन से पिटाई की। इसके बाद महेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ निगोही थाने का घेराव कर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया और थानाध्यक्ष का मोबाइल भी लूट लिया। मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा,लूटपाट,जानलेवा हमला व मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विधायक के चालक महेंद्र राठौर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET