|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
Hathras rape case: राजधानी में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, कई घायल
हाथरस और बलरामपुर कांड के विरोध में उग्र हुए सपाइयों ने राजधानी में प्रदर्शन,
Tags: Lucknow News, SP WORKERS, Agitation in Capital
Publised on : 2020:10:02      Time 20:05    Last  Update on  : 2020:10:02      Time 20:05

सपा कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में पुलिस का लाठी चार्जलखनऊ, 02 अक्टूबर 2020, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं के विरोध में सरकार का राजनैतिक विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा और कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ राजधानी में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को सपा नेताओं ने राजधानी में जुलूस निकाला। गांधी प्रतिमा जाते समय उग्र हुए सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठी चार्ज में कई महिलाओं समेत सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें बाद में एम्बूलेंस से पुलिस ने ही अस्पताल पहुंचाया।

ज्ञातव्य है कि हाथरस कांड पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है तथा सरकार को घेरने की हर संभव कोशिश कर रहा है। दो दिनों तक सपा और कांग्रेस लगातार राजधानी में उग्र प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी क्रम में आज फिर सपा नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। लेकिन, पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पहले से तैयार पुलिस ने हजरतगंज चौराहा पहुंचते ही इन्हें रोक लिया। इसपर हुई झड़प के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करके कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर आज के प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया। इस पर उन्हें भी महिला पुलिस की मदद से हिरासत में ले लिया गया। सभी को ईको पार्क ले जायाज गया जहां से रिहा कर दिया गया।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET