|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
शाहजहांपुर में पांच अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार, दो लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
Tags: Shahjahanpur News,
Publised on : 2020:10:01      Time 20:22    Last  Update on  : 2020:10:01      Time 20:22

शाहजहांपुर, 01 अक्टूबर 2020, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पांच अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही दो लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़े गए तस्कर हरियाणा स्टेट के जिला पानीपत के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक एस आंनद ने बताया कि अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुवायां रोड पर निगोही वाईपास से पांच अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने हरियाणा मार्का नाइटब्लू मेट्रो लिकर की 30 पेटी अंग्रेजी शराब, एक बोलेरो पिकअप तथा सेन्ट्रो कार बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब दो लाख रूपये है। एसपी ने बताया कि तस्करों ने पिकअप गाड़ी में शराब को छुपाने के लिए जगह बना रखी थी। ताकि किसी को पता न चल सके कि गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपित हरियाणा स्टेट के जिला पानीपत के थाना किला क्षेत्र के दीनानाथ कालोनी निवासी शेखर पुत्र सतपाल, थाना इसराना क्षेत्र के मन्डी निवासी पवन पुत्र राजपाल व पिंकू पुत्र रामफल तथा थाना चांदनीबाग क्षेत्र के गांव उबाराखेडी निवासी प्रवीण पुत्र बेदपाल और करन पुत्र देशराज पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
आरोपितों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना सदर इंस्पेक्टर अशोकपाल सिंह के साथ उपनिरीक्षक रोहित सिंह, कां. रामकुमार, कां. सुशील शर्मा, एसओजी कां. अजय चैधरी, कां. उदयवार सिंह, कां. दिलाप कुमार सिंह व कां. तौसीफ हैदर आदि मौजूद रहे।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET