|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
Tags: Mirzapur News,
Publised on : 2020:10:01      Time 20:19    Last  Update on  : 2020:10:01      Time 20:19

मीरजापुर, 01 अक्टूबर 2020, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीखड़ निवासिनी तैरुन निशा 20 पुत्री मोहम्मद हलीम की बीती रात्रि मेें अचानक तबियत खराब हुई जिसका समय करीब 04.30 बजे इनकी मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर समय करीब 12.45 बजे सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना चुनार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की गई।
चाचा का हत्यारा सगा भतीजा हुआ गिरफ्तार
* भूत प्रेत की आशंका में कुल्हाड़ी से वार कर चाचा की कर दी थी हत्या
मीरजापुर। भूत प्रेत की आशंका में चाचा की हत्या कर फरार भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना चील्ह पुलिस द्वारा ग्राम पखवैया में 30 सितंबर 2020 को सभाकांत उपाध्याय
50 पुत्र राम प्रसाद उपाध्याय जो अपने घर के बरामदे में अपने छोटे पुत्र कृष्णा10 वर्ष के साथ तख्ते पर सो रहे थे कि समय करीब 5:30 बजे उनके सगे भतीजे पंकज उपाध्याय पुत्र उमाकांत उपाध्याय 26 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर भूत-प्रेत करने की आशंका को लेकर सभाकांत उपाध्याय के सिर पर सोते समय कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गई थी।
इसके सम्बन्ध में थाना चील्ह पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज कुमार उपाध्याय पुत्र उमाकांत उपाध्याय निवासी ग्राम पखवैया को गुरूवार को चेतगंज बाजार के पास से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जिसे आरोपी द्वारा अपने घर के पास केले के पौधों के बीच छुपा कर रखा था, को बरामद किया गया है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET