|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
Mirzapur: हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
Tags: Mirzapur News, Congress, Hathras case
Publised on : 2020:10:01      Time 20:10    Last  Update on  : 2020:10:01      Time 20:10

मीरजापुर, 01 अक्टूबर 2020, ( उ.प्र.समाचार सेवा )।  कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथरस की घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है केंद्र और प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों ने तत्काल राहुल गांधी प्रियंका गांधी को रिहा किए जाने की मांग करते हुए कहा कि हाथरस कांड के आरोपियों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
मीरजापुर। जिले चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार थाना चील्ह के पुलिस चौकी टेढ़वा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मुजेहरा कला निवासी सुशील कुमार दूबे पुत्र जोखन प्रसाद दूबे 33 ने गुरूवार को सुबह 10 बजे घर के कमरें में छत में लगे हुक से फांसी लगा लिया। सूचना पर चौकी प्रभारी टेढ़वा द्वारा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET