|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मिर्जापुरःपूर्व प्रधान राजेश यादव का शव घर आते ही उमड़ी भारी भीड़
Tags: Mirzapur  News
Publised on : 2020:11:21      Time 19:18   Last  Update on  : 2020:11:21       Time 19:18

मिर्जापुर, 21 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। नगर पालिका परिषद के तीन बार सभासद रहे सुरेश यादव के भाई पूर्व प्रधान राजेश की डेड बाड़ी उनके अनगढ़ स्थित आवास पर आते ही आवास पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

बताते चले कि राजेश को शुक्रवार की रात 8 बजे गोली मार दी गई थी। घायल अवस्था में उन्हें वाराणसी भेजा गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव भाई सुरेश लेकर पहले बरकछा गांव लेकर गए, फिर शहर में ले आए। आवास पर भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए पुलिस बल लगी थी। दूसरी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पीड़ित के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घटना का खुलासा ना होने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं दिनदहाड़े हत्या लूट बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहां प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम अराजकता का बोलबाला हो उठा है। दूसरी ओर पूर्व प्रधान तथा सपा नेता की गोली मारकर हत्या की घटना से जिले में सनसनी फाइल गई है।

गो-तस्करी का वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा गो-तस्करी में वाछिंत अभियुक्त दुलारे उर्फ रामदुलार पुत्र सरजू निवासी मदारपुर थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि 2 नवंबर 2020 को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए वध हेतु ले जाये जा रहे पैदल 27 राशि गोवंशों को बरामद कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था। इस संबंध में थाना लालगंज पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनिययम का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना, वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को समय 09.45 बजे उप निरीक्षक संजय कुमार चौकी प्रभारी सन्तनगर मय हमराह जरिये मुखबीर की सूचना पर दुलारे उर्फ रामदुलार पुत्र सरजू निवासी मदारपुर थाना लालगंज मीरजापुर को दीपनगर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अचानक तबियत बिगड़ने पर वाचमैन की हुई मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
हलिया, मीरजापुर। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी वसीम 22 मुम्बई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जहां बुधवार को युवक की अचानक तबियत बिगड़ने पर साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मुम्बई में मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार देर रात घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक एक माह पूर्व मुम्बई जाकर किसी कंपनी में वाचमैन की ड्यूटी करता था। गुरुवार सुबह अचानक तबियत खराब हुई और साथियों ने उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए जहां युवक की मौत हो गई। युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।युवक के पिता गांव में खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं दोनों भाई भी मुम्बई में रहकर वाचमैन का काम करते हैं।

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
मीरजापुर। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पर ग्राम सवेसर निवासी सोनू गुप्ता पुत्र स्व0 उन्नूर गुप्ता द्वारा उपस्थित होकर तहरीर दी गयी कि 20 नवंबर 2020 को समय मोटर साइकिल सवार निखिल पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी फूलहां थाना चुनार मीरजापुर द्वारा उनकी पत्नी अपमानी गुप्ता 55 वर्ष का एक्सीडेंट हो गया। जिन्हे इलाज हेतु थाना स्थानीय क्रिश्चन हास्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सकों द्वारा वाराणसी ट्रामा सेंटर हेतु रेफर कर दिया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET