|
|
|
|
|
|
|
|
प्रमुख सचिव ने टेका मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था |
Tags: Mirzapur News |
Publised on : 2020:11:21 Time 19:25 Last
Update on : 2020:11:21 Time 19:25 |
मिर्जापुर, 21 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। विंध्याचल स्थित विख्यात देवी धाम मां विंध्यवासिनी धाम में उत्तर प्रदेश नमामि गंगे के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने
शनिवार को दोपहर आरती के बाद अपने विभिन्न मिन्नतों को लेकर मां के धाम में पहुंच कर मां के चरणों में मत्था टेका। दर्शन पूजन के दौरान वह मां के गर्भगृह में पहुंच कर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किए। इस दौरान कमिश्नर प्रीति शुक्ला, आई जी पीयूष श्रीवास्तव, जिला अधिकारी सुशील कुमार
पटेल आदि लोग साथ में रहें।
मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का आयुक्त, आईजी, डीएम ने किया निरीक्षण
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल श्रीमती प्रीति शुक्ला, आईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक ने संयंक्त रूप से र्काक्रम स्थलों पर भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान
आयुक्त द्वारा छानबे विकास खण्ड के ग्राम देवरी में निर्माणाधीन हेलीपैड व अष्टभुजा का निरीक्षण किया गया। तुदपरानत जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक के द्वारा देवरी व टांडाफाल पर आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्दश दिये गये।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा जनपद सोनभद्र में कुल 23 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम करने के बाद टांडाफाल गो-आश्रय स्थल पर गोपाष्टमी अवसर पर गौर पूजा किया जोयगा तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका निशन के अन्तर्गत महिलाओं
को स्कूल ड्रेस की सिंलाई के पारिश्रमिक का चेक प्रदान किया जायेगा। तुदपरान्त मुख्यमंत्री देवरी हेलीपैड पर आयेगे तथा अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचने के बाद मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करेगें। जिलाधिकारी द्वारा सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया तथा
कहा कि समय रहते सभी तैयारियों पूर्ण कर ली जायें। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|