|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मीरजापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज
Tags: Mirzapur  News
Publised on : 2020:11:21      Time 19:20   Last  Update on  : 2020:11:21       Time 19:20

मिर्जापुर, 21 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। विकास खंड लालगंज के तुरकहां गांव में बने अस्थाई गौशाला में गोपाष्टमी के दिन पूजन करने आ रहे मुख्यमंत्री के लिए तेज गति से हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि प्रदेश के मुखिया के आने से कल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। मुख्यमंत्री
विकास खंड के सीमावर्ती गांव तुर्कहा स्थित टांडा फाल में बने अस्थाई गो आश्रय स्थल पर आने से ग्रामीणों के अंदर एक अलग उत्सुकता पैदा हुई है। ग्रामीण गोपाष्टमी के दिन गौ माता के पूजन के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि विकास खंड को ऐसी योजना भी मिल सकती है जिससे रोजगार बढ़ने की संभावनाएं होंगी। त्वरित गति से बनाए जा रहे हेलीपैड में लगे श्रमिक भी उत्साहित है कि हेलीकॉप्टर उतरेगा, मुख्यमंत्री बोलेंगे, पूजन करेंगे और गांव का जीर्णोद्धार होगा। तुरकहां गांव के पास पड़ोस से सटे गांव ग्रामीण हेलीकॉप्टर देखने के लिए प्रतीक्षारत है प्रदेश के मुखिया गौ पूजन के बाद विकास खंड के विकास के बारे में भी बोल सकते हैं। ऐसी तमाम तरह की बातें आपस में कानाफूसी ग्रामीण कर रहे हैं। तुर्कहा से सटे गांव रामपुर मड़वा निवासी ज्ञान शंकर कहते हैं कि लालगंज विकासखंड के सीमावर्ती गांवों का विकास जरूर होगा।
मुख्यमंत्री के जनपद में आगमन के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारीगण की, की गयी ब्रीफिंग परखी गई तैयारिया
मीरजापुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में रविवार को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से ड्यूटी हेतु आये पुलिस बल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को वीआईपी के उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए अत्यन्त सतर्कता पूर्वक रहकर ड्यूटी करने, सभी ड्यूटीयों, रूट व्यवस्था के बारें में बिन्दुवार बताकर, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए भिन्न-भिन्न प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटीयों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर, नगर, चुनार, लालगंज व ऑपरेशन सहित गैर जनपद से आये पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET