|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
गंगा समग्र ने चलाया गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान, किया राशन वितरण
Tags: Shahjahanpur News
Publised on : 2020:11:18      Time 19:19    Last  Update on  : 2020:11:18      Time 19:19

शाहजहांपुर , 18 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। गंगा समग्र द्वारा मिर्जापुर ढाई घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और आस पास के लोगों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक वीरेन्द्र के दिशा निर्देशन तथा गंगा समग्र ब्रजप्रान्त के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय और भगवान परशुराम की जन्मभूमि के पूज्य महंत सत्यदेव पांडेय की उपस्थित में किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम गंगा घाट की सफाई की गई और उसके बाद घाट के आस पास रहने वाले पंडा, प्रसाद विक्रेता, नाविकों, बाल काटने वाले और सफाई कार्य में लगे लोगों के परिवारों को राशन वितरण किया गया।
इस अवसर पर गंगा समग्र के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय ने सभी से पवित्र गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की गई और मौजूद लोगों को गंगा स्वछता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला संयोजक करुणा शंकर बाजपेई, मनोज कुमार, खण्ड संयोजक मैथलीशरण गुप्त का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर जिला समिति सदस्य विजय गौड़, थानाध्यक्ष मिर्जापुर इंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, आशीष यादव आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET