|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
हीटर के करंट से मां-बेटे की मौत
Tags: Shahjahanpur News
Publised on : 2020:11:18      Time 19:19    Last  Update on  : 2020:11:18      Time 19:19

शाहजहांपुर , 18 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। थाना चैक कोतवाली क्षेत्र में हीटर से गर्म पानी करते समय करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। मां- बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना चैक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिद खेल में दुर्गा टाकीज के पास रहने वाले सुजातउल्ला खां की 65 वर्षीय पत्नी रेहाना बुधवार सुबह घर में नहाने के लिए हीटर से पानी गर्म कर रहीं थीं। इसी दौरान गर्म पानी को लेते समय रेहाना करंट की चपेट में आ गई। उनकी चीख सुनकर उनका 35 वर्षीय बेटा निजाकत मौके पर पहुंचा और अपनी मां को करंट से तड़पने देख बचाने लगा। जिससे निजाकत भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आ गए। गंभीर अवस्था में रेहाना और निजाकत को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि निजाकत बैट्री का कारोबार करता था। करीब एक साल पहले निजाकत का निकाह हुआ था और करीब दस दिन पूर्व उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने पलभर में सारी खुशियां को चकनाचूर कर दिया। निजाकत की मौत का सबसे अधिक सदमा उसकी पत्नी को है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET