|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
कानपुरः घाटमपुर में छह साल की बालिका की नृशंस हत्या
बालिका की हत्या से गांव में कोहराम, निर्वस्त मिला सरसों के खेत में शव, ग्रामीणों में  आक्रोश
Tags: Kanpur,Ghatampur, Minor Girl Murder
Publised on : 2020:11:15      Time 20:15    Last  Update on  : 2020:11:15      Time 20:15

कानपुर, 15 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। घाटमपुर क्षेत्र में छह साल की बालिका की नृशंसता के साथ हत्या का मामला सामने आया है। बालिका का शव निर्वस्त्र अवस्था में गांव के बाहर एक खेत से बरामद हुआ है। बालिका के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदरस की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम से लापता छह साल की बालिका का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पाया गया। भदरस गांव निवासी करन कुरील की बेटी शनिवार शाम को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुरान नहीं लगा। आज सुबह जब ग्रामीण बालिका को खोज रहे थे तो एक खेत में बच्ची का लहुलुहान शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। तत्काल घटना स्थल पर सैक़ड़ों लोग पहुंच गए। शव निर्वस्त्र था, उसके पास ही नमकीन के पैकेट पड़े हुए थे। शव के पास ही खून बिखरा था। अनुमान है कि उसी स्थान पर बालिका की हत्या की गई थी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए फौरेंसिक जांच टीम और डाग स्कावयड को भी बुलाया गया। लेकिन, कुत्ता कोई संकेत नहीं दे सका।

मुख्यमंत्री ने परिवार से जतायी संवेदना, पांच लाख की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद कानपुर नगर के कोतवाली घाटमपुर क्षेत्र में एक बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET