|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
भारत में हर आठ मिनट में सर्वाइकल कैंसर से एक महिला की मौतः डा नवनीत
टीएमयू में कैंसर पर आयोजित सेमिनार में डा.नवनीत ने बताए बचाव के उपाय
Tags:Moradabad, TMU, Seminar Cencer, Dr Navneet Singh
Publised on : 2020:11:12      Time 19:10    Last  Update on  : 2020:11:12      Time 19:10

मुरादाबाद, 12 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली के फिजियो डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. नवनीत सिंह ने कहा, देश में हर आठ मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु हो जाती है जबकि ब्रेस्ट कैंसर में हर दो पीड़ित महिलाओं में एक अपनी जान गवां देती है। तम्बाकू और धूम्रपान से हुए कैंसर से चलते 2018 में 3.18 लाख लोगों की मृत्यु हो गई थी। पूरे देश में करीब 25 लाख इस जानलेवा बीमारी की चपेट में हैं। पीपीटी के जरिए वर्चुअली उन्होंने 2018 का आंकड़ा पेश करते हुए बताया, देश में 7.84 लाख लोगों की कैंसर से मौत हुई। इनमें 4.13 लाख पुरुष और 3.71 लाख महिलाएं थीं। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर आयोजित वर्चुअली सेमिनार में डॉ. नवनीत बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने बताया, कैंसर क्या है? क्यों होता है? इसके लक्षण क्या हैं? शरीर में कैसे फैलता है? इसे नियमित पौष्टिक आहार, एक्सरसाइज और एक्टिव लाइफ स्टाइल से कैसे रोका जा सकता है।

सेमिनार के दौरान डॉ. नवनीत ने कैंसर के उपचारों जैसे - इम्युनोथेरपी, रेडिएशनथेरपी, बोनमैरो ट्रांसप्लांटेशन और हार्मोनल थेरेपी पर प्रकाश डालते हुए लिम्फोडिमा पर विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है, कैंसर के ऑपरेशन के बाद रोगियों को लिम्फोडिमा की समस्या हो जाती है। लिम्फोडिमा में रोगियों के शरीर में सूजन हो जाती है। दो घंटे चले सेमिनार में प्राचार्या के अलावा डॉ. शीतल मल्हान, डॉ. कीर्ति सचान, डॉ. उज़्मा सय्यद, डॉ. विवेक स्वरुप, डॉ. फरहान खान आदि मौजूद रहे। अंत में बीपीटी थर्ड ईयर के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि से सवाल भी किए। सेमिनार के समापन पर डिपार्टमेंट की प्राचार्या डॉ. शिवानी एम कौल ने अतिथि डॉ. नवनीत सिंह का शुक्रिया अदा किया।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET