|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मथुराः ब्लैक फंगस से महिला शिक्षामित्र की मौत
  • जयपुर के अस्ताल में चल रहा था इलाज
    परिजनों का दावा चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी कोरोना संक्रमित
    चुनाव के दौरान बल्देव ब्लाॅक में लगी थी ड्यूटी

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:05:23     Time 20:45

मथुरा, 23 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाआंे, शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों की कोरोना और कोरोना के कारण पैदा हुईं दूसरी बीमारियों से हो रही मौतों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से जोड कर देखा जा रहा है। शनिवार को उपचार के दौरान जयपुर के एक अस्पताल में महिला शिक्षा मित्र की मौत हो गई। अस्पताल की ओर से मृतका के परिजनों को मौत का कारण ब्लैक फंगस बताया गया। सौंख के गांव मल्हू में देर रात महिला का अंतिम सस्कार किया गया। 50 वर्षीय महिला शिक्षामित्र मछला देवी नगला खेरा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। पंचायत चुनाव के दौरान मछला देवी की ड्यूटी ब्ल्देव ब्लाक में लगी थी। परिजनों का कहना है कि तभी से महिला शिक्षामित्र बीमार थीं। बीमारी की अवस्था में इलाज के लिए उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले गये। यहां कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। एसएमएस अस्पताल में ही इलाज चल रहा था। शनिवार को ब्लैक फंगस से मौत हो गई।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET