|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मिर्जापुर के गांव में 35 दिन में 23 मौतों के बाद जागा प्रशासन
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:05:23     Time 20:55

मीरजापुर, 23 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांंव में 35 दिनों में विभिन्न बिमारियों से हुई 23 मौत से ग्रामीण सहमे सहमे हुए हैं। गांंव के लोगों में कोविड- 19 के लक्षण दिखलाई देने की सूचना पर रविवार को मौके पर पहुंंचे उप जिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गांंव के बियार व हरिजन बस्ती में घर घर जाकर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उपजिलाधिकारी के समझाने के बाद टीकाकरण कराने एएनएम सेंटर पर ग्रामीण निकले। जहां साथ में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चुनार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के. वर्मा, हेल्थ सुपर वाइजर सर्वेश कुमार सिंह व प्रतिरक्षण अधिकारी धनेश कुमार सिंह, ब्लाक की टीम के साथ आप के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रहे हैं। बताते चलें कि गांव में अब तक तकरीबन 23 लोगों की मौत से गांव वासी तमाम आशंकाओं से घिरे हुए हैं। हालांकि रविवार को पहुंचे उप जिलाधिकारी चुनार के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्यय महकमे ने अब तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET