UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
रालोद नेता अजित सिंह का कोरोना से निधन,प.उ.प्र.में शोक की लहर
Tags: #U.P Samachar Sewa , Rashtriya Lok Dal #RLD #Ajit_Singh
Publised on : 06:05:2021      Time 11:40

लखनऊ, 06 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह का गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उन्हें दो सप्ताह पहले कोरोना हुआ था, बीती शाम उनकी तबियत बिगड़ने पर मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
अजित सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाते थे। वे बागपत संसदीय क्षेत्र से सात बार सांसद रहे। गत दो लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय देखने को मिली थी। वे 2014 के चुनाव में बागपत से और 2019 में मुजफ्फरनगर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे, किन्तु दोनों ही चुनाव में उन्हें भाजपा के प्रत्याशियों से पराजित होना पड़ा था। अजित सिंह ने अपने पिता चौ. चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने किसानों की राजनीति की। इसी के बलबूते वे कई बार केन्द्र सरकार में मंत्री बने। उनके पुत्र जयंत चौधरी भी मथुरा लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद रहे हैं।
 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET