UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मथुरा के वंशीवट आश्रम में साधू की गला दबाकर हत्या
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 02:05:2021      Time 20:19

मथुरा, 02 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। अलीगढ के थाना खैर क्षेत्र के गांव फत्ते निवासी भोलाम्बर (77) पिछले करीब दस साल से मांट के समीप वंशीवट स्थित एक कुटिया में रह रहे थ। रविवार की सुबह खून से लथपथ साधु का शव कुटिया में मिला। गले और चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे थे। सिर से खून बह रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने बेरहमी से हत्या की है। हत्या की सूचना पर स्वजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मांट थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के रिश्तेदार हरीकिशन ने कहाकि सुबह खबर मिली थी। सूचना मिलते ही वह आश्रम पहुंच गये हैं। सुबह करीब पांच बजे मौत की सूचना मिली। चेहरा, गले पर चोट के निशान हैं। हत्या की गई है।
 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET