|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

रियायतों के साथ होगा लाक़डाउन-5, कंटेनमेंट जोन में रहेगी सख्ती

नई दिल्ली , 30 मई 2020 ( उ.प्र. समाचार सेवा UP Samachar Sewa) । केन्द्र सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कारगर उपाय के रूप में लागू लाकडाउन का पांचवा चरण भी जारी रखने का फैसला किया है। लेकिन, यह चरण अधिक रियायतों के साथ होगा। पांचवा चरण 30 जून तक जारी रहेगा। इसमें कई बंदिशों को समाप्त कर दिया जाएगा। हालांकि कंटेनमेट जोन पर बंदिशें जारी रहेगीं तथा वहां कुछ अति आवश्यक सुविधाओं मेँ ही छूट मिलेगी। लाकडाउन पांच में आठ जून से धर्म स्थल, होटल, रेस्टोरेंट खोल दिये जाएंगे।

लाकडाउन-5, एक से 30 जून तक

केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार लाकडाउन का पांचवा चरण एक से तीस जून तक जारी रहेगा। इस चरण में काफी रियायतें दी जाएगीं, किन्तु कंटेनमेंट जोन में बंदिशें जारी रहेगीं। लाकडाउन का आदेश जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा है कि विस्तृत दिशा निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए जाएगे।

आठ से खुलेंगे धर्मस्थल, होटल-रेस्टोरेंट

लाकडाउन पांच के अन्तर्गत सरकार ने रियासतें देते हुए आठ जून से सभी धर्मस्थलों को खोलने, होटल और रेस्टोरेंट्स को शुरु करने का फैसला किया है। लेकिन, इन पर दिशा निर्देश जारी रहेगे। अभी तक रेस्टोंरेंट खोलने की अनुमति थी किन्तु वहां बैटकर खाना नहीं खा सकते थे। होटल पूरी तरह बंद थे। अब सभी तरह की हास्पिटलिटी सर्विस शुरु करने का फैसला किया गया है।

अन्तरराज्यीय यातायात की अनुमति

नागरिकों को सभी राज्यों में अन्तर राज्यीय और भीतरी राज्यों में आवागमन की अनुमति दी गई है। किसी भी नागरिक को कहीं भी जाने के लिए किसी तरह के अनुमति पत्र, ई पास की आवश्यकता नहीं होगी। किन्तु दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। सभी तरह मालवाहक वाहनों को बगैर अनुमति के आवागमन की अनुमति दी गई है। किसी भी राज्य सरकार द्वारा इन्हें बार्डर पर नहीं रोका जाएगा।

स्कूल, कालेज, प्रशिक्षण संस्थान जुलाई से खुलेगे

सरकार ने स्कूल कालेज और प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग भी खोलने का फैसला किया है किन्तु इ्हें अभिभावकों और शिक्षण सस्थाओं के संचालकों के साथ बातचीत करके ङी राज्य सरकारें फैसला लेंगीं। लेकिन, ये सभी जुलाई से पहले नही खुलेगे।

कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध

लाकडाउन पांच में कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध जारी रहेगे। यहां कुछ आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। लेकिन, अन्य प्रतिबंध पहले की तरह ही होगे।
 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20