कोरोना के कहर पर नहीं लग रहा अंकुश, देश में बढ़े 7720 केस कुल संक्रमित हुए 168386
#Corona Crises in India #UP Samachar Sewa, #UP News, #कोरोना की स्थिति, विश्व, भारत, लखनऊ
नई दिल्ली, 29 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। देश में कोरोना की भयावहता बढ़ती ही जा रही है। संक्रमण कम होने की जगह और अधिक तेजी से बढ़ रहा है। बीते चौबीस घंटों में देश भर में रिकोर्ड 7720 संक्रमितों की वृद्धि हुई है। जबकि मृतक संख्या 187 बढ़ी है। यह अभी तक की एक दिन में रिकार्ड वृद्दि है। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 168386 हो गई है तथा मृतक संख्या 4821 हो गई है। देश मे सर्वाधिक संक्रमण महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली में ही है। इन राज्यों में कुल संक्रमण का 70 प्रतिशत है। जबकि उत्तर भारत के अन्य राज्यों यूपी, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ आदि में स्थिति कमोबेश स्थिर है। हालांकि यहां भी संख्या बढ़ रही है किन्तु इसकी गति बहुत अधिक नहीं है। अकेले महाराष्ट्र में 62228 संक्रमण के मामले हैं, जबकि तमिलनाडु में 20246 केस हैं। गुजरात में 17987 संक्रमित हैं।
उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। लेकिन, ये सब वही लोग हैं जोकि अन्य प्रांतों से आये हैं तथा प्रवासी श्रमिक हैं। बीते चौबीस घंटों में उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 7445 हो गई है, वृद्दि 275 की हुई है तथा सात लोगों की जान गई है। राजधानी लखनऊ मे दस मरीज बढ़े हैं तो एक की जान भी गई है।
,
»