प्रचण्ड गर्मी में भी कोरोना का कहर जारी, देश में संक्रमितों की संख्या हुई 1.41 लाख
#Corona Crises in India
नई दिल्ली, 25 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद भी कोरोना वायरस के प्रसार में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यह अपनी गति को पहले और तेज करता चला जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बीते चौबीस घंटों के दौरान 6424 बढ गई है। जबकि मृतक संख्या 131 बढ गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 192 संक्रमित बढ गए हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं। जबकि लखनऊ की स्थिति पिछले चौबीस घंटों में काफी अच्छी रही। यहां एक केवल एक संक्रमित मिला है, वह भी प्रवासी श्रमिक है। राजधानी के लोगों को लिए यह राहत भरी खबर है।
महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान,दिल्ली में संक्रमण की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। इनमें संक्रमण कम नहीं हो रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं केन्द्र सरकार ने कहा है कि हमारी पास अब एक लाख दस हजार टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता है। इसे कुछ ही दिन में दो लाख तक पहुंचाया जाएगा। जबकि 550 टेस्टिंगं लैब काम कर रही हैं। इनमें 472 सरकारी और 178 प्राइवेट लैब हैं।
,
»