|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

 

कोरोना काल में श्रमिकों की सेवा करते-करते चले गए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के बाराबंकी जिला कार्यवाह अजय जी

लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर श्रमिकों को भोजन बांटते हुआ मार्ग दुर्घटना में निधन

Ajay Kumar JI RSS Barabankiबाराबंकी, 22 मई 2020 ( U.P.Samachar Sewa) > Barabanki के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के जिला कार्यवाह अजय कुमार जी प्रवासी श्रमिकों की सेवा करते करते देर रात चले गए। वह राष्ट्रीय राज मार्ग पर अन्य प्रांतों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सेवा में जुटे थे, उन्हें भोजन उपलब्ध करा रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें राजधानी लखनऊ में केजीएमयू के ट्रामां सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी निधन हो गया।

विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ से प्राप्त विवरण के अनुसार जिला कार्यवाह श्री अजय कुमार पेशे से अध्यापक थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अन्य कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के साथ लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर प्रवासी श्रमिकों और उनके परिजनों को भोजन और जलपान के पैकेट वितरित कर रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, लेकिन उनके प्राण नहीं बच सके। उनके निधन से सम्पूर्ण सघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सेवा कार्य करते हुए प्राण गंवाने वाले अजय जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20