कोरोना समाचार भारत में दो दिन में बढ़ गए दस हजार संक्रमित, 152 की गई जान, Himalayan State में स्थिति बेहतर
#Corona Crises in India, 10 K increse i two days, #Barabanki toll 95 in one day#UP News
नई दिल्ली, 20 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। देश में कोरोना संक्रमण की गति अब 5 हजार मरीज प्रतिदिन की गति से बढ़ रही है। यह स्थिति अत्यन्त चिंताजनक है। इसके चार पांच दिन पहले तक यह गति तीन से चार हजार के बीच थी। लेकिन, अब हर रोज पांच हजार नए मरीज मिल रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में 5092 नए मरीज मिले हैं और 152 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 18 मई को ही एक लाख को पार गया है। अब दो दिन में ही यह एक लाख दस हजार पर पहुंच गया है।
हिमालयी राज्यों में संक्रमण नियंत्रण में
देश मे संक्रमण का केन्द्र दक्षिण पश्चिम भारत भारत के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात बने हुए हैं। यहां देस के कुल सक्रमितों क ी संख्या के आधे से अधिक मरीज हैं। इसके बाद संक्रमण का प्रभाव दिल्ली में ज्यादा है। जबकि अन्य राज्यों में स्थिति नियंत्रण में है। सबसे अच्छी बात यह है कि देश के हिमालयी राज्यों #Himalayan State's in India में संक्रमण की गति या तो पहुत कम है अथवा नगण्य है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश में स्थिति निंयंत्रण मे है जबकि सिक्किम मे एक भी केस नहीं है।
यूपी के बाराबंकी में मिले एक साथ 95 संक्रमित, सभी प्रवासी श्रमिक
उत्तर प्रदेश मे यूं तो संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। पूरे देश की तुलना में यहां मरीजों के मिलने और ठीक होने का अनुपात अच्छा है। लेकिन, जब से प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों का आना शुरु हुआ है। जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वजह साफ है जो श्रमिक महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से आ रहे हैं वे अपने साथ कोरोना ला रहे हैं। यहां पहुंचने पर जब उनकी स्क्रीनिंग और जांच करायी जा रही है तो उनमें से कुछ लोग संक्रमित निकल रहे हैं। इसी लिए प्रदेश मे संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है। यूपी में अभी तक 1044 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ चुकी हैं। साथ ही 15 हजार बसें श्रमिकों को बार्डर एसिया से लाने मे लगी हुई हैं। अकेले हरियाणा राज्य से प्रतिदिन 200 बसें आ रही हैं। इस तरह प्रदेश में एक अनुमान के अनुसार 13 लाख कामगार वापस लौट चुके हैं। अभी लगभग सात से आठ लाठ के और लौटने की संभावना है।
इन प्रवासी कामगारों के संक्रमण के कारण ही उत्तर प्रदेश में जहां एक सप्ताह पहले 50 जिले संक्रमित थे, वहीं अब सभी 75 जिले संक्रमण की चपेट में हैं। अभी तक कुल संक्रमित प्रवासी कामगारों की सख्या 1041 है। यह सख्या अभी और भडेगी क्योंकि जो जांच रिपोर्ट लैब में गई हैं, वह अभी आनी बाकी हैं। ये रिपोर्ट जैसे ही आएंगीं, संख्या तेजी से बढ़ेगी। यूपी में कल से आज तक 301 नए केस मिले हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 5227 हो गई है। प्रदेश में कोरोना जांच की गति मे भी तेजी आयी है। बीते चौबीस घंटे में 8980 संदिग्धों की जांच की गई है। इस समय जाच के काम में प्रदेश की 27 प्रयोगशालाएं जुटी हैं। हालांकि बीते चौबीस घंटों में मृतक संख्या बढकर 131 हो गई है। इसमें एक मरीज की मतौ लखनऊ मे भी हुई है। लखनऊ में दूसरे मरीज की मौत है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर और गोरखपुर में भी एक एक कोरोना पाजिटिव की मौत हुई है।
अवध पर है कोरोना का प्रकोप
पश्चिम उत्तर प्रदेश के नोएडा, मुरादाबाद, आगरा, मेऱठ, सहारनपुर के बाद अब कोरोना Corona वायरस का प्रकोप अवध पर बना हुआ है। लखनऊ में तो स्थिति कमोबेश नियंत्रण में है। किन्तु जैसे जैसे प्रवासी श्रमिकों और अन्य कामगारों का आगमन दक्षिण भारत के राज्यों से हो रहा है। #Avadh अवध में प्रकोप बढ़ रहा है। इसमें सबसे ऊपर बाराबंकी है जहां एक ही दिन में 95 मरीज मिले हैं। यहां 15 और 16 मई को 245 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट आज आयी है। इसमें 95 पाजिटिव और 142 निगेटिव हैं। अभी दो दिन पहले 17 और 18 मई को हुई सैंपलिंग की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब बाराबंकी में कुल संक्रमितों की सख्या 124 हो गई है।
इसके बाद अवध में अयोध्या में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं एक ही दिन में यहां 21 मरीज मिले हैं। प्रयागराज और प्रतापगढ में भी संख्या दस से अधिक है। प्रदेश में चौबीस घंटों में मिले संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार है- बाराबंकी-95, अयोध्याृ21, इटावा 15, प्रयागराज-12, प्रतापगढ़-11, रामपुर-10, आगरा, बिनौजर 9-9, पीलीभीत-8-8 वाराणसी -7-7, बस्ती, मथुरा, गोरखपुर, बरेली, गाजीपुर,संतकबीर नगर 6-6,गाजियाबाद,लखीमपुर खरी, उन्नाव 5-5, अलीगढ, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, कौशाम्बी 4-4, चन्दौली -3, कानपुर, नोएडा, एटा, सिद्धार्थनगर, अमरोहा 2-2, फिरोजाबाद, बुलन्दशहर, मुरादाबाद, बहराइच, जौनपुर, बागपत, कन्नौज, फतेहपुर, अम्बेडककर नगर, हरदोई, आजमगढ़ और बलिया में 1-1 संक्रमित मिले हैं। सभी कोविड चिकित्सालयों में भर्ती करा दिया गया है।
लखनऊ में कैसरबाग के बाद निशातगंज में संक्रमण
राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा संक्रमण का प्रभाव कैंट के सदर, पुराने लखनऊ के कैसरबाग और गोमती नगर के कुछ क्षेत्रों में रहा है।लेकिन, अब संक्रमण का नया केन्द्र निशातगंज बन गया है। यहां के एक चिकित्सालय में गर्भवती महिला के भर्ती होने के बाद अस्पताल की एक यूनिट को बंद कर दिया गया है।जबकि इस क्षेत्र में एक अन्य युवती संक्रमित मिली है। बीते चौबीस घंटों में लखनऊ में चार नए मरीज मिले हैं। जबकि एक की मौत भी हुई है।
,
»