|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

कुशीनगर में बिहार के प्रवासी श्रमिकों की दो बसें दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन से अधिक घायल

कुशीनगर , 18 मई 2020 ( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) >  जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान दो दुर्घटनाओं में दो दर्जन से अधिक प्रवासी श्रमिक घायल हो गए हैं। दोनों दुर्घटनाएं राजमार्ग पर हुईं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर मे भर्ती कराया गया है। सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई है।

जिले के राजमार्ग पर पहली दुर्घटना पथेरवा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई। एक निजी बस हिमाचल प्रदेश से लगभग चालीस प्रवासी श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी। रास्ते में बस ट्रक से टकरा गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हुए। इनमें से चार गभीर घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है जबकि दो लोगों को फाजिलनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना भी जिले के राजमार्ग पर हुई। इसमें भी एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस बस में नोएडा से प्रवासी श्रमिक अपने घरों को लौट रहे थे। सभी श्रमिक बिहार के निवासी है। दुर्घटना रात करीब नौ बजे हुई। बस में एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इस घटना में भी एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन्हें भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।

 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20