जलेसर कोतवाली में तैनात दरोगा कोरोना पाजिटिव, दिल्ली में भर्ती, साथी तीन पुलिसकर्मी और 11 परिजन क्वारेंटाइन
एटा, 18 मई 2020
( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) > जलेसर कोतवाली मे तैनात एक दरोगा कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया है। दरोगा के साथी तीन अन्य पुलिसकर्मियों को
क्वारेंटाइन किया गया है। जबकि उनके परिवार के 11 सदस्यों को होम क्वारेटाइन किया गया है।
जानकारी के अनुसार दरोगा को थकान और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। इसके चलते उनकी क कोरोना जांच कराई गई, जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी। तत्काल दरोगा को दिल्ली के कोविड चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।जबकि साथी पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया
है। दरोगा का परिवार फिरोजाबाद में रहता है। परिवार के सभी सदस्यों को भी होम क्वारेंटाइन किया गया है।
|