दुर्घटना में घायल प्रवासी श्रमिक निकले कोरोना पाजिटिव
बहराइच , 18 मई 2020
( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) >
चार दिन पहले हुई दर्घटना में घायल हुए श्रमिक कोरोना पाजिटिव पाये गए हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया है। इन श्रमिकों का इलाज करने वाले डाक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया है।
जानकारी के अनुसार मुम्बई से एक डीसीएम पर सवार होकर श्रमिक जिले में आ रहे थे। मार्ग में दुर्घटना होने से कई श्रमिक घायल हो गए। इनका इमरजेंसी में इलाज किया गया। इसके चार दिन बाद इनका कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में ह़डकंप मच गया। इसके बाद दो डाक्टरों और मेडिकल
स्टाफ को होम क्वारेटाइन किया गया है। |