|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

अयोध्या में प्रवासी श्रमिकों की पिकप ट्रक से टकराई, 21 घायल

अयोध्या , 18 मई 2020 ( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) > राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक ट्रक और पिकप गाड़ी में टक्कर होने से 21 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। सात सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बस्ती और सिद्धार्थनगर के प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ पुणे से एक पिकप में सवार होकर अपने घरों को चले थे। पिकप में कुल 31 लोग सवार थे। नगर की सीमा में बाईपास पर हवाई पट्टी के समीप सुबह एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पिकप पीछे से टकरा गई। इससे 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाकी मजदूरों को प्रशासन बस्ती और सिद्धार्थनगर भेजने की व्यवस्था कर रहा है। 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20