Lakhimpur Khiri: जिले में फिर फूटा कोरोना बम
महाराष्ट्र से लौटे नौ प्रवासी श्रमिक कोरोना पाजिटिव मिले
लखीमपुर खीरी , 13 मई 2020
( U.P.Samachar Sewa) > जिले में बुधवार को फिर कोरोना बम फूटा है। यहां महाराष्ट्र से लौटे नौ प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाजिटिव मिले हैं। प्रशासन ने जिले के 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से नौ की रिपोर्ट
पाजिटिव आयी है,जबकि 27 की रिपोर्ट निगेटिव है।
जिले में एक साथ नौ लोगों के संक्रमित पाये जाने से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। सभी संक्रमितों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। संक्रमित पाये गए लभी नौ लोग प्रवासी श्रमिक हैं तथा महाराष्ट्र के धारावी से लौटकर वापस अपने घरों
को आये हैं। ये सभी निघासन के ढकेरवा नानकार गांव के निवासी हैं।
देश के बड़े और औद्योगिक शहरों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के कोरोना पाजिटिव पाये जाने से जिले के गांवों में कम्युनिटी इंफेक्शन का खतरा मंडरा रहा है। ये श्रमिक बगैर किसी जांच के वहां से अपने अपने घरों को चल दिये हैं। यहां पहुंचने पर
प्रशासन द्वारा जांच करायी जा रही है।
|