|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

U.P. Web News

India Pakege : आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़

Lockdown का चौथा चरण भी होगाःPM Narendra Modi

Prime Minister of India Narendra Modi

नई दिल्ली , 12 मई 2020 ( U.P.Samachar Sewa) > प्ऱधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की स्वदेशी और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए "आत्मनिर्भर भारत अभियान" की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज किसानों, कामगारों, लखु, मध्यम एवं अन्य उद्योगों के लिए होगा। इससे देश में आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। इसके साथ ही पीएम ने देश में कोरोना से बचने और उसपर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिए लाकडाउन के चौथे चरण की भी घोषणा की है।यह 18 मई से प्रभावी होगा।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में देश की चुनौतियों से लड़ने की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि 21 वीं सदी को भारत की सदी बनाना है, यह लक्ष्य आत्तमनिर्भरता से ही पूर्ण होगा। उन्होंने इस अवसर पर देश की अर्थव्यवस्था के लिए पांच सूत्रों की घोषणा की। ये सूत्र हैं-1. अर्थव्यवस्था, 2. इनफ्रास्ट्रक्चर, 3. सिस्टम, 4. डेमोग्राफी और 5. डिमाण्ड । इन पांच सूत्रों से  देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसके लिए आर्थिक पैकेज की आवश्यकता को देखते हुए देश की जीडीपी ( सकल घरेलू उत्पात) का 10 प्रतिशत के लगभग कुल 20 लाख करोड़ रुपये का होगा। इस पैकेज की विस्तार से घोषणा कल 13 मई से देश की वित्त मंत्री करेंगीं।

इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बातचीत के आधार पर यह निष्करर्ष निकला है कि लाकडाउन का चौथा चरण भी होना चाहिए। लेकिन यह चरण नए रंग और नए रूप और कलेवर में होगा। इस चरण के नियमों की घोषणा 18 मई के बाद की जाएगी।

 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 05/21/20