कोरोना समाचार
देश में तेज है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, चौबीस घंटे में बढ़े साढे तीन हजार मरीज
नई दिल्ली, 08 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले चौबीस घंटे में लगभग साढ़े तीन हजार मरीज बढ़ गए हैं। इनमें अधिकांश महाराष्ट्र में हैं।
देश में सात मई तक जहां संक्रमितों की संख्या 56317 थी वहीं आठ णई को बढ़कर 59747 हो गई। जबकि मृतक संख्या भी लगभग सवा सौ बढ़ गई। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार नियंत्रण में है। यहां मात्र सो मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसी तरह लखनऊ में भी तीन मरीज ही बढ़े हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के आगरा की स्थिति अभी तक चिंताजनक बनी हुई है। यहां एक पत्रकार की जान चली गई है। करीब दो दर्जन से अधिक मीडियाकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं।
,
»