|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

स्कूल-कालेज, मेट्रो, सभाएं, सम्मेलन रहेंगे बंद, अन्य गतिविधियां पूर्ववत जारी रहेंगीं

अनलाक दो की गाइडलाइन्स गृह मंत्रालय से जारी, रात्रि कर्फ्यू जारी

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Unlock -2 Guidelines, Ajay Bhalla Home Secretary Gov. of India
Publised on : 2020:06:30       Time 10:14            Last  Update on  : 2020:06:30       Time 10:14   

Corona Alertलखनऊ, 30 जून 2020। (उप्रससे)। अनलाक दो के लिए केन्द्र सरकार ने गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। ये गाइडलाइन्स एक जुलाई से प्रभावी होंगीं तथा 31 जुलाई तक प्रभावी रहेंगीं। इस दौरान अनलाक एक की भांति स्कूल, कालेज, कोचिंग, जिम, सिनेमा, सभागार, राजनैतिक सामाजिक कार्यक्रम, बड़े धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। जबकि अन्य गतिविधियां पूर्ववत जारी रहेंगीं। कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध बरकरार रहेंगे। यहां कोई रियायत नहीं दी गई है। रात्रि कर्फ्यू भी अभी जारी रहेगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री अजय भल्ला ने बीती रात देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए अनलाक दो की गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। यह एक महीने के लिए है। इसमें वही छूट जारी रहेगी जो कि अनलाक एक में थी। देश के अन्दर अन्तरजनपदीय और अन्तरराज्यीय आवागम की छूट बगैर किसी अनुमति के जारी रहेगी तथा सभी तरह के सामान के परिवहन को भी अनुमति दी गई है। कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह ही प्रतिबंध बने रहेंगे। गृह सचिव ने अपने आदेश में जिलाधिकारियों से कहा है कि वे गाइडलाइन्स को कड़ाई के साथ लागू कराएं। मुख्य सचिवों से कहा गया है कि गाइडलाइन्स में परिवर्तन का किसी को अधिकार नहीं है। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला किया गया। यह रात को दस बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: Home Secretary issued new guidelines for unlock-2, under Covid-19 management

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET