|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

ट्यूशन पढ़ने गयी मासूम से मास्टर ने की छेड़खानी , आरोपी पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

 

शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

 

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags:  Lakhimpur Kheri,
Publised on : 2020:06:28       Time 20:34                  Last  Update on  : 2020:06:28       Time 20:34  

लखीमपुर खीरी 28 जून 2020। (उप्रससे)। जनपद की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक सात वर्षीय किशोरी के साथ ट्यूशन मास्टर द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है । मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गांव की सात वर्षीय बालिका अपने साथी बच्चों के साथ गांव में ही ट्यूशन मास्टर के घर पढ़ने गयी थी। बच्चों को पढ़ाने के बाद मास्टर ने सभी को तो छुट्टी दे दी लेकिन इस बालिका को रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। मास्टर की हरकतों से बालिका घायल हो गयी। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने साथ घटित इस घटना के बाबत पूरी जानकारी अपनी मां को दी । बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत जानकारी करने पर कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है , जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जायेगा।

News Source SD Tripathi, Lakhimpur Kheri UP Samachar Sewa

Summary: ट्यूशन टीचर की हरकत पर पुलिस में शिकायत दर्ज, मासूम से की थी छेड़छाड़

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET